
एंटरटेमेंट डेस्क. इस साल ऑस्कर अवॉर्ड की काफी धूम देखने को मिली। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर भारत का दुनियाभर में ऊंचा कर दिया। अभी भी ऑस्कर का फीवर कम नहीं हुआ है। और इसी बीच 2024 में ऑस्कर का आयोजन कब-कहां और कैसे किया जाएगा, इसकी घोषणा कर दी गई है। वैरायटी की रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि 96वां ऑस्कर 10 मार्च, 2024 को होगा। अकादमी ने 2024 ऑस्कर की जनरल कैटेगिरी के लिए 18 नवंबर, 2023 तक सब्मिशन करने की समय सीमा निर्धारित की। शॉर्टलिस्ट के लिए शुरुआती मतदान 18 दिसंबर से शुरू होगा और परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन मतदान की अवधि 11-16 जनवरी, 2024 तक चलेगी, 23 जनवरी को आधिकारिक नामांकन की घोषणा की जाएगी।
22 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग
ऑस्कर 2024 के लिए नामांकन और अंतिम मतदान के बीच चार सप्ताह का समय होगा, जो 22 फरवरी से शुरू होगा। यह शो हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर से एबीसी और दुनियाभर के 200 से अधिक जगहों में लाइव प्रसारित होगा। बता दें कि जनरल कैटेगिरी में सब्मिशन करने की समय सीमा 15 नवंबर, 2023 है। गवर्नर्स अवार्ड्स 18 नवंबर, 2023 होंगे। प्रारंभिक मतदान 18 दिसंबर, 2023 को सुबह 9 बजे शुरू होंगे। प्रारंभिक मतदान 21 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे खत्म होंगे। ऑस्कर शॉर्टलिस्ट्स की घोषणा 21 दिसंबर, 2023 को होगी।
11 जनवरी से शुरू होगी नॉमिनेशन्स वोटिंग
ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेशन्स वोटिंग 11 जनवरी 2024 से शुरू से सुबह 9 बजे शुरू होगी।16 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे नॉमिनेशन्स वोटिंग खत्म होगी। ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा 23 जनवरी 2024 को की जाएगी। फाइनल वोटिंग 22 फरवरी को सुपर 9 बजे से शुरू होगी। सांइटिफिक और टेक्निकल अवॉर्ड 23 फरवरी को दिए जाएंगे। अकादमी के अनुसार 96वें अकादमी पुरस्कार के लिए सभी तारिखों में जरूरत तके हिसाब से बदलाव भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...
10 Point में समझे सलमान खान की KKBKKJ और अजीत की Veeram के बीच का फर्क
जानें कैसे उलझे मसले सुलझे, कपिल शर्मा में लौट रहे कृष्णा अभिषेक
थप्पड़ मारूंगा, नहीं देखूंगा कौन है, जब वरुण धवन पर भड़के थे सलमान खान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।