
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा सोमवार को किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच की मानें तो यह सेक्स रैकेट कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू किया और फिर उन्हें रिहैब सेंटर भेज दिया गया। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। आपको बता दें कि पुलिस ने डमी कस्टमर्स होटल में भेजे और इस रैकेट का पर्दाफाश किया। अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी।
ऐसे धरा गई आरती मित्तल
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को इस सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। फिर उन्होंने एक टीम बनाई और एक कस्टमर बनकर आरती मित्तल को बुलाया और अपने दोस्तों के लिए 2 लड़कियों के लिए कहा। आरती ने इसके बदले 60 हजार रुपए की डिमांड रखी थी। पुलिस ने यह भी कहा कि आरती को तब निशाना बनाया गया जब वह उनसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे की पेशकश कर रही थी।
एक्ट्रेस भी है आरती मित्तल
आपको बता दें कि आरती मित्तल कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने अपनापन जैसे टीवी शो में भी काम किया है। शो में राजश्री ठाकुर लीड रोल में थी। कुछ समय पहले आरती ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह आर माधवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल आरती पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिल मामले की जांच कर रही है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें...
पूजा हेगड़े का FLOP डेब्यू, कमबैक डिजास्टर, अब सब कुछ टीका KKBKKJ पर
भारत की 7 सबसे महंगी वेब सीरीज, 3 का बजट सलमान खान की KKBKKJ के बराबर
कितना खास है KKBKKJ में पूजा हेगड़े का रोल, सलमान खान की एक्ट्रेस ने किया भाईजान को लेकर बड़ा खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।