बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई कर करते हुए यह हर रिकॉर्ड को चकनाचूर करती जा रही है। 30 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑफिस पर ना केवल कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' को पीछे छोड़ा, बल्कि देश की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में भी जगह बना ली है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ 'धुरंधर' का कलेक्शन?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, रणवीर सिंह स्टारर स्पाय एक्शन ड्रामा धुरंधर' ने दुनियाभर में ग्रॉस 1217.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें से आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने 952.54 करोड़ रुपए का ग्रॉस (नेट 806.80 करोड़ रुपए) भारत में किया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 265.38 करोड़ रुपए हुई है।
रॉकिंग स्टार यश स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म 'KGF Chapter 2' अब 'धुरंधर' से पीछे छूट गई है, जो अभी तक दुनियाभर में भारत की पांचवी सबसे कमाऊ फिल्म थी। लेकिन 'धुरंधर' ने इसे टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है। बता दें कि 2022 में रिलीज हुई प्रशांत नील निर्देशित कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1215 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
35
'धुरंधर' का अगला टार्गेट साउथ की यह बड़ी फिल्म
'धुरंधर' के निशाने पर अब दुनियाभर में भारत की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म 'RRR' है, जिसका निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया है। इस तेलुगु एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर का लीड रोल है। इस 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1230 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि रविवार (31वें दिन) के कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' इस फिल्म को पांचवें स्थान पर खिसका कर खुद चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी।
वो तीन फ़िल्में, जिन्हें पीछे छोड़ना 'धुरंधर' के लिए होगा मुश्किल
'धुरंधर' देश की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म आसानी से बनती दिख रही है। लेकिन इसके लिए असली चुनौती अगली तीन फ़िल्में होंगी। ये फ़िल्में हैं सुकुमार निर्देशित तेलुगु एक्शन मूवी 'पुष्पा 2 : द रूल', एस.एस. राजामौली निर्देशित तेलुगु एपिक एक्शन फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और नितेश तिवारी निर्देशित बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा 'दंगल', जिनमें क्रमशः अल्लू अर्जुन, प्रभास और आमिर खान ने लीड रोल निभाया है। ऐसा हैं इन तीनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन:-
दंगल (2016) : 1968.03 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 : कन्क्लूजन (2017) : 1788.06 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (2024) : 1742.1 करोड़ रुपए
55
'धुरंधर' का बजट और स्टार कास्ट
स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' को आदित्य धर ने ना केवल डायरेक्ट किया है, बल्कि उन्होंने इसे लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।