रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। भारत में अभी तक सिर्फ 6 फ़िल्में इस माइलस्टोन को छू पाई हैं। इनमें 4 साउथ सिनेमा की हैं तो 2 बॉलीवुड की। जानिए सभी फिल्मों पर एक नज़र...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने 29 दिन में भारत में में 794.20 करोड़ रुपए का नेट और 937.66 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म की ओवरसीज से हुई ग्रॉस कमाई लगभग 265.38 करोड़ रुपए है।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी। यह स्टारर इस कन्नड़ फिल्म ने भारत में नेट 859.7 करोड़ रुपए, ग्रॉस 1000.85 करोड़ रुपए और ओवरसीज से ग्रॉस 214.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
36
4. RRR
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1230 करोड़ रुपए
25 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस एक्शन एडवेंचर फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर का लीड रोल है। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म ने भारत में नेट 859.7 करोड़ रुपए और ग्रॉस 915.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की कमाई 314.15 करोड़ रुपए रही थी।
यह तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन का लीड रोल है और सुकुमार ने इसे डायरेक्ट किया है। 4 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में नेट 1234.1 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1471. 1 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरसीज में फिल्म की कमाई 271 करोड़ रुपए रही थी।
56
2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1788.06 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबती का लीड रोल है। 28 अप्रैल 2017 को थिएटर्स में आई इस फिल्म ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस 1416.9 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरसीज से इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 371.16 करोड़ रुपए हुआ था।
66
1. दंगल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1968.03 करोड़ रुपए
23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई इस बायोग्रफिकल स्पोर्ट ड्रामा फिल्म में आमिर खान का लीड रोल है। नितेश तिवारी ने इस बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म ने भारत में नेट 387.38 करोड़ रुपए और ग्रॉस 538.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 1430 करोड़ रुपए हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।