MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 2026 में 6 बार होगी बॉलीवुड-साउथ की धांसू टक्कर, एक बार तो एक ही नाम की 2 फ़िल्में भिड़ेंगी!

2026 में 6 बार होगी बॉलीवुड-साउथ की धांसू टक्कर, एक बार तो एक ही नाम की 2 फ़िल्में भिड़ेंगी!

2025 में बॉक्स ऑफिस पर वैसे तो कई फ़िल्में रिलीज होंगी। कई क्लैश भी देखने को मिलेंगे। लेकिन जब बॉलीवुड बनाम साउथ इंडियन सिनेमा की टक्कर होती है तो मुकाबला दिचास्प हो जाता है। अभी तक की जानकारी के हिसाब से 2026 में ऐसे मौके 6 बार देखने को मिलेंगे।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 03 2026, 07:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जन नेता Vs किस किसको प्यार करूं 2
Image Credit : Film Poster

जन नेता Vs किस किसको प्यार करूं 2

दोनों ही फ़िल्में 9 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। इनमें 'जन नेता' थलापति विजय की पैन इंडिया तमिल एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है। वहीं 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म है। कपिल शर्मा स्टारर और अनुकल्प गोस्वामी निर्देशित यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज की जा चुकी है। लेकिन 'धुरंधर' की आंधी में बॉक्स ऑफिस पर इसके परखच्चे उड़ गए और मेकर्स ने इसे 9 जनवरी को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
धुरंधर 2 Vs टॉक्सिक Vs डकैत : अ लव स्टोरी
Image Credit : Film scene

धुरंधर 2 Vs टॉक्सिक Vs डकैत : अ लव स्टोरी

यह संभवतः 2026 की सबसे बड़ी टक्कर है। 'धुरंधर 2' रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशन बॉलीवुड की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका पहला पार्ट अभी सिनेमाघरों में चल रहा है और वर्ल्डवाइड 1170 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुका है। 9 मार्च को 'धुरंधर 2' आ रही है। इसी रोज़ यश स्टारर पीरियड गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक : द फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' रिलीज हो रही है। इस कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं। इसी तारीख को अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर तेलुगु रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'डकैत : अ लव स्टोरी' रिलीज होगी। इस पैन इंडिया फिल्म को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है।

36
राजा शिवाजी Vs G2
Image Credit : Film Poster

राजा शिवाजी Vs G2

1 मई को रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी और उन्हीं के लीड रोल वाली मराठी-हिंदी हिस्टोरिकल ड्रामा 'राजा शिवाजी' रिलीज होगी। इसी रोज अदिवी शेष स्टारर तेलुगु पैन इंडिया स्पाय एक्शन ड्रामा गुडआचारी (G2) भी रिलीज हो रही है, जिसे विनय कुमार सिरिगिनीडी ने डायरेक्ट किया है।

46
कॉकटेल 2 Vs जेलर 2
Image Credit : Film Poster

कॉकटेल 2 Vs जेलर 2

11 जून 2026 को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हो रही है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इसके ठीक एक दिन बाद 12 जून 2026 को तमिल की पैन इंडिया एक्शन ड्रामा 'जेलर 2' रिलीज हो रही है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार हैं।

56
लव एंड वॉर Vs नागजिला Vs फौजी
Image Credit : Film Poster

लव एंड वॉर Vs नागजिला Vs फौजी

14 अगस्त 2026 को दो बॉलीवुड फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें संजय लीला भंसाली निर्देशित रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'लव एंड वॉर' है, जिसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। दूसरी मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशित सुपरनेचुरल हाई फंतासी कॉमेडी ड्रामा 'नागजिला : नागलोक का पहला कांड' है, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। इन दोनों फिल्मों से टकराने दूसरे ही दिन 15 अगस्त 2026 को तेलुगु की एक्शन ड्रामा 'फौजी' आ रही है, जिसमें प्रभास का लीड रोल है और हनु राघवपुड़ी ने इसे डायरेक्ट किया है।

66
दृश्यम 3 Vs दृश्यम 3
Image Credit : Film scene

दृश्यम 3 Vs दृश्यम 3

2 अक्टूबर 2026 वो तारीख है, जब इतिहास में पहली बार एक ही नाम की दो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। इनमें एक अजय देवगन स्टारर बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी क़िस्त है, जिसे अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, दूसरी इसी फ्रेंचाइजी के ओरिजिनल मलयालम वर्जन 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट है, जिसमें मोहनलाल का लीड रोल है और जीतू जोसेफ ने इसे डायरेक्ट किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
न्यू ईयर 2026

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic Collection Day 1: पहले दिन 100 CR+ कमाई, पर 'धुरंधर 2' को नहीं पछाड़ पाई 'टॉक्सिक'
Recommended image2
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
Recommended image3
वो Toxic हीरोइन, जिसने आतंकी हमले में पिता को खोया, मूवीज में एंट्री के लिए बेलने पड़े पापड़
Recommended image4
Toxic में साउथ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा सीन कि मच गया बवाल, लोग पूछ रहे- ये तुमने क्या किया?
Recommended image5
'टॉक्सिक' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बनी 2026 की नं. 1 फिल्म
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved