...पता नहीं कब टपकवा दे? लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर अब सलमान खान को किसने डराया

Published : Oct 28, 2024, 03:07 PM IST
Salman Khan Lawrence Bishnoi

सार

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। राकेश टिकैत ने सलमान को बिश्नोई से माफ़ी मांगने की सलाह दी है। बिश्नोई चाहता है कि सलमान 1998 के काले हिरण शिकार मामले में माफ़ी मांगें।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का पंगा ख़त्म नहीं हो रहा है। सलमान को लगातार लॉरेंस की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। वह चाहता है कि सलमान 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में माफ़ी मांगे। लेकिन वे माफ़ी मांगने के मूड में नज़र नहीं आते हैं। इस बीच  किसान नेता राकेश टिकैत ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी मांग लेनी चाहिए। राकेश टिकैत ने अपने बयान में लॉरेंस बिश्नोई को खतरनाक आदमी बताया है।

राकेश टिकैत ने सलमान खान को क्यों दी माफ़ी मांगने की सलाह

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, राकेश टिकट ने अपने बयान में कहा, "ये समाज से जुड़ा हुआ मामला है। सलमान खान को मंदिर जाकर माफ़ी मांग लेनी चाहिए। नहीं तो जेल में बंद आदमी पता नहीं कब टपका दे।" राकेश टिकैत ने लॉरेंस बिश्नोई को खतरनाक आदमी बताया और आगे कहा, "बदमाश आदमी है वो।" सलमान को दी गई राकेश टिकैत की सलाह मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद

सलमान खान पर आरोप है कि 1998 में जब वे राजस्थान में अपनी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने जोधपुर के पास काले हिरणों का शिकार किया था। लॉरेंस बिश्नोई उस वक्त 5 साल का था। लेकिन कहा जाता है कि उसी समय से वह सलमान के प्रति दुश्मनी पालता आ रहा है। 2018 में जब लॉरेंस बिश्नोई को अरेस्ट किया गया था, तब उसने खुलेआम कहा था कि सलमान को जोधपुर में मार दिया जाएगा। 

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं सलमान खान!

लॉरेंस पंजाब की साबरमती जेल में बंद है और वहां से लगातार सलमान को धमका रहा है। हाल ही में उसने सलमान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई। उसने सलमान को धमकी दी है कि अगर सलमान ने उसके साथ दुश्मनी ख़त्म ना की तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। दूसरी ओर सलमान उन पर लगे आरोपों से इनकार कर चुके हैं। लेकिन लॉरेंस के कजिन रमेश ने हाल ही में दावा किया कि सलमान की ओर से मामले को सैटल करने के लिए उन्हें ब्लैंक चैक दिया गया था, जो उन्होंने लौटा दिया है। क्योंकि उन्हें सलमान का पैसा नहीं, बल्कि माफ़ी चाहिए है।

और पढ़ें…

अब सिनेमाघरों में आएगी 'मिर्जापुर', जानिए रिलीज डेट से स्टार कास्ट तक सबकुछ

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके अभिषेक बच्चन संग अफेयर के हो रहे चर्चे!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम