
एंटरटेनमेंट डेस्क. जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड केस में कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाया। केस में फंसे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) बरी हो गए हैं। सूरज की मां जरीना वहाब अपने बेटे को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित थी। उनका कहना था कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बेटे के लिए दुआ मांगी और कहा कि वह बेगुनाह है। जरीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने फैसले के लिए दस साल तक इंतजार किया और इस केस ने उनके बेटे की जिंदगी को नरक बना दिया है। बता दें कि इस मामले में सूरज जेल की हवा भी खा चुके हैं।
न्याय व्यवस्था पर है पूरा भरोसा- जरीना वहाब
जिया खान केस में फंसे सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- इस बार हमें विश्वास है कि ऑलमाइटी हमारे बेटे के साथ न्याय करेगा। बेटे को दर्द में देख जरीना ने एक मां के तौर पर अपनी बेबसी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सूरज निर्दोष है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा- जब वह मुझे देखता है तो मैं उसके दर्द को महसूस करती हूं। मैं उसकी आंखों में नहीं देख सकती। हम एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते। मैं समझती हूं कि वह क्या कर रहा है और मैं असहाय हूं। मुझे विश्वास है कि मेरा बेटा दोषी नहीं है। साल लग गए हैं अब और अंधेर नहीं चाहिए। उन्होंने सभी से सूरज के लिए प्रार्थना करने को कहा।
जून 2013 में किया था जिया खान ने सुसाइड
आपको बता दें कि जिया खान और सूरज पंचोली की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। पहले दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। हालांकि, जिया को इस रिलेशनशिप में दर्द और धोखा ही मिला। वह इस रिश्ते की वजह से बहुत ज्यादा डिप्रेशन में चली गई थी और आखिरकार उन्होंन 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया। इस केस में मिले 6 पन्ने के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया था। हालांकि, वह बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। केस पिछले 10 साल से तहकीकात चल रही है और आज यानी 28 अप्रैल को इस पर फैसला सुनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
आखिर क्या है ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखों के रंग के पीछे की असल कहानी ?
कौन है जिया खान, सिर्फ 3 मूवी में किया काम, जानें क्यों लगाई थी फांसी
MMS लीक वाली अंजली अरोड़ा की कातिलाना अदाएं, 7 PHOTOS में देखें कच्चा बादाम गर्ल का ग्लैमरस लुक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।