खुशी कपूर ने सेक्सी बिकिनी में लगाया बोल्डनेस का तड़का तो इंटरनेट पर मचा तहलका, बड़ी बहन की थमी सांसे

Khushi Kapoor Sexy Bikini Photo. खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर टू-पीस बिकिनी में एक फोटो शेयर की है, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच रहा है। जैसी ही उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने फोटो देखी तो उनकी भी सांसे थम गई।

Rakhee Jhawar | Published : Jul 3, 2023 5:46 AM IST / Updated: Jul 03 2023, 12:02 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जोया अख्तर की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा द आर्चीज (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच खुशी ने इंस्टाग्राम पर लगातार 6 फोटोज का एक बंच शेयर किया है, इसमें एक फोटो ऐसी है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, इस फोटो में खुशी टू-पीस बिकिनी में नजर आ रही हैं और फैन्स इसे देखकर क्रेजी हो रहे हैं। फोटो में खुशी अपने वॉशबोर्ड एब्स दिखा रही, जिसपर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दिलवाला इमोजी शेयर किया है। खुशी की फोटो पर सबसे पहले उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सुंदर।

 

 

खुशी कपूर ने शेयर की फोटोज

खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर छह तस्वीरों का एक बंच डाला था, जिसमें उनकी कुछ सेल्फी लेते हुए, कुछ डॉगी की तस्वीरें, एक फोटो जिसमें वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं और इन्हीं में एक फोटो में वह बोल्ड बिकिनी में दिख रही। उनकी पोस्ट पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ढेर सारे लाल रंग के दिलवाले इमोजी शेयर किए है। सोशल मीडिया सेंशेशन ओरहान अवत्रमणि ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा- फ्रेश। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्यूटी क्वीन। वहीं, कईयों ने दिल और आगे लगाने वाले इमोजी शेयर किए।

द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही खुशी कपूर

खुशी कपूर अमेरिकी कॉमिक्स पर आधारित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करकर रही हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। इन दिनों की भी यह पहली फिल्म है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर इस साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स के एनुअल फंक्शन टुडम में हाल ही में द आर्चीज टीजर लॉन्च किया गया था। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। बता दें कि फिल्म में अदिति डॉट, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंडा भी लीड रोल में नजर आएंगे।

 

ये भी पढ़ें...

क्यों फ्रेंचाइजी से रिप्लेस किए गए 8 स्टार, SRK-अक्षय कुमार भी हुए OUT

इतने रुपए में बनता था Ramayan का 1 एपिसोड, 36 साल पहले ऐसे हुई थी सीरियल की शूटिंग, PHOTOS

FLOP प्रभास की फूटी किस्मत, BOX OFFICE सक्सेस में रोड़ा बने ये 2 स्टार

1 खौफ के कारण बदली 10 फिल्मों की रिलीज डेट, SRK-अक्षय कुमार लिस्ट में

Read more Articles on
Share this article
click me!