Koffee With Karan 8: पहले एपिसोड के 5 खास पल, जो जुड़े है बॉलीवुड की इस सुपरहॉट जोड़ी से

Published : Oct 26, 2023, 10:45 AM ISTUpdated : Oct 26, 2023, 10:47 AM IST
Koffee With Karan 8

सार

Koffee With Karan 8:करन जौहर का शो कॉफी विद करन गुरुवार को शुरू हो रहा है। शो स्ट्रीम होनेसे पहले इससे जुड़े कुछ प्रोमो सामने आए हैं जिसमें दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के किस्से शेयर कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर प्रोड्यूसर करन जौहर (Karan Johar) अपना मोस्ट फेमस शो कॉफी विद करन के सीजन 8 (Koffee With Karan 8) से लौट रहे हैं। शो गुरुवार 26 अक्टूबर को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। करन जौहर के शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होंगे। शो शुरू होने से पहले इससे जुड़े कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर-दीपिका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। आपको कॉफी विद करन 8 के 5 खास पलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खुलासा दीपवीर ने शो में किया।

1. रामलीला के लिए दीपिका को कास्ट करने में रणवीर की भूमिका

कॉफी विद करन 8 के एपिसोड के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि करीना कपूर के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद उन्होंने फिल्म रामलीला में दीपिका पादुकोण को कास्ट करने के लिए पैरवी की थी। उन्होंने बताया कि वह कॉकटेल में दीपिका की एक्टिंग से प्रभावित हुए थे। जब दीपिका सेट पर पहुंचीं तो रणवीर हैरान रह गए।

2. रामलीला में Passionate Kiss

शो में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने फिल्म रामलीला में अपने पेशिनेट किस के बारे भी चर्चा की। रणवीर ने पर्दे के पीछे की कहानी शेयर करते हुए बताया कि कैसे वे सीन में इतने खो गए थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब खिड़की से एक ईंट फेंकी गई थी।

3. मालदीव में रणवीर का ड्रीमी प्रपोजल

रणवीर सिंह ने मालदीव में दीपिका पादुकोण को दिए अपने रोमांटिक प्रपोजल के बारे में बताया। वे सीक्रेटली अपने साथ एक हीरे की अंगूठी लाए थे। वे दीपिका को समुद्र के बीच में एक छोटे से द्वीप पर ले गए और वहां प्रपोज किया और दीपिका ने तुरंत हां दिया था और दोनों की सगाई हो गई थी।

4. दीपिका के परिवार से मुलाकात

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के परिवार से पहली बार मिलने के अनुभव के बारे में बात की। वह उनके करीबी दोस्तों से मिले जो परिवार की तरह थे और दीपिका ने अपनी सगाई की घोषणा की, जिससे वह थोड़े चिंतित हो गए। उन्होंने दीपिका और उनकी मां के बीच बातचीत सुनी, जिसमें उनकी मां ने इस प्रपोजल पर हैरानी जताई। इसमें थोड़ी मेहनत करनी पड़ी लेकिन रणवीर, दीपिका के परिवार का दिल जीतने में कामयाब रहे और अब वह उनके पसंदीदा लोगों में से एक हैं।

5. दीपवीर की शादी का वीडियो

कॉफी विद करन 8 के इस एपिसोड में दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो दिखाया गया, जिसमें उनकी सगाई, शादी की रस्में, शाही शादी के दिल छू लेने वाले पलों को दिखाया गया।

ये भी पढ़ें...

5 HIT, सलमान-आमिर संग की मूवीज, फिर भी बॉलीवुड से गायब हुई ये हसीना

इतना क्लासी और स्टाइलिश है रवीना टंडन का ड्रीम होम, 10 INSIDE PHOTOS

देश का सबसे महंगा TV शो, जिसका बजट जवान-Tiger 3 से भी ज्यादा

जब शर्मोहया को ताक पर रख इन 10 बॉलीवुड हसीनाओं ने दिया न्यूड पोज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg Death मामले में 3500 पेज की चार्जशीट दायर, 85 दिन पहले यहां हुई थी मौत
2025 में ये 8 फ़िल्में हुईं 300 करोड़ क्लब में शामिल, एक ने तो 3 दिन में ले ली थी एंट्री