TV

देश का सबसे महंगा TV शो, जिसका बजट जवान-Tiger 3 से भी ज्यादा

Image credits: instagram

सबसे महंगा टीवी सीरियल पोरस

टीवी की दुनिया में कई महंगे सीरियलों का निर्माण किया गया है, लेकिन एक शो ऐसा है, जिसे देश का सबसे महंगा टीवी शो कहा जाता है। इस शो का नाम है पोरस। 

Image credits: instagram

टीवी सीरियल पोरस का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो स्वास्तिक प्रोडक्शंस के सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा बनाया गया टीवी शो पोरस का बजट 500 करोड़ रुपए था।

Image credits: instagram

जवान-Tiger 3 से भी ज्यादा TV शो पोरस का बजट

टीवी शो पोरस के बजट की तुलना बॉलीवुड फिल्मों से करें तो ये शाहरुख खान की जवान (300 करोड़) और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (300 करोड़) से भी ज्यादा है। 

Image credits: instagram

2017-18 ऑनएयर हुआ था पोरस

टीवी शो पोरस का प्रसारण 2017-18 के बीच किया गया था, जिसे भारत में अब तक का सबसे महंगा टीवी शो माना जाता है। 249 एपिसोड बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपए लागत आई थी।

Image credits: instagram

टीव शो पोरस के शानदार VFX

देश के सबसे महंगे टीवी शो पोरस में भव्य सेट देखने को मिले थे। शो की आउटडोर शूटिंग के लिए भी काफी खर्चा किया गया था। वहीं, शो में शानदार VFX का भी यूज किया गया था। 

Image credits: instagram

पोरस में दिखाई 2 शासकों की कहानी

टीवी शो पोरस में दो शासकों की कहानियां दिखाई गईं थीं। एक भारत के पोरस और दूसरा ग्रीस के सिकंदर महान।

Image credits: instagram

बहुबली 2 के दौरान ऑनएयर हुआ था पोरस

आपको बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2, 2017 में रिलीज हुई, जिसका बजट 250 करोड़ था। और इसी दौरान टीवी शो पोरस भी ऑनएयर हुआ था, जिसका बजट 500 करोड़ था।

Image credits: instagram

थाईलैंड में हुई थी टीवी शो पोरस की शूटिंग

शो पोरस की शूटिंग थाईलैंड की वादियों में की गई थी। कहा जाता है कि वियतनाम और इंडोनेशिया में पहले शूटिंग का प्लान लेकिन शो के हिसाब से मेकर्स को थाईलैंड परफेक्ट प्लेस लगी। 

Image credits: instagram

पोरस की स्टार कास्ट

टीवी शो पोरस में लक्ष्य लालवानी ने लीड प्ले किया था। एलेक्जेंडर का किरदार रोहित पुरोहित ने निभाया था। इनके अलावा शो में रति पांडे, प्रनीत भट्ट, सुहानी धान्कि भी थे।

Image credits: instagram