अस्पताल में भर्ती मलाइका अरोड़ा के पापा, मां के साथ पिता को देखने पहुंची अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड

Published : Jul 06, 2023, 04:33 PM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 04:51 PM IST
malaika arora father anil arora hopsitalised

सार

Malaika Arora Father Anil Arora Hopsitalised. बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया, जब वह पिता से मिलने के बाद अपनी मां के साथ बाहर निकलीं थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को कुछ घंटे पहले अपनी मां जॉयस के साथ मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि वह अपने पिता अनिल अरोड़ा से मिलने पहुंची थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं है कि मलाइका के पिता किस कारण से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बता दें कि जब मलाइका अस्पताल से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठकर जाने लगी, उस वक्त पता चला कि वह अपने पिता का हालचाल जानने आई थी। मलाइका का अस्पताल के बाहर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी मां का हाथ थामे उन्हें कार तक ले जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कहीं नजर नहीं आए।

मलाइका अरोड़ के पेरेंट्स का हो गया था तलाक

शायद कम ही लोग जानते है कि मलाइका अरोड़ा ने बचपन में ही अपने पेरेंट्स को अलग होते देखा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब छोटी थी तभी उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने बताया कि पेरेंट्स के तलाक के बाद उन्होंने अपनी मां को खूब काम करते देखा। उन्हें देखकर उनमें भी एनर्जी आई और उन्होंने खुद को एक नए मोड में ढालना शुरू किया। उन्होंने मां को देखकर खुद को इंडिपेडेंट बनाना सीखाया। हाालंकि, कहा जाता है कि तलाक के कुछ सालों बाद मलाइका के पेरेंट्स ने दोबारा शादी कर ली थी और तब से दोनों साथ में लाइफ स्पेंड कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से लव मैरिज की थी। कपल तकरीबन 19 साल साथ रहे और फिर 2017 में तलाक ने लिया। दोनों क एक बेटा है अरहान, जो मां के साथ ही रहता है। पति से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधने की तैयारी कर रहे है, हालांकि, अभी तक कोई वेडिंग डिटेल सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें...

वैनिटी वैन में SEX से न्यूड फोटोशूट तक, रणवीर सिंह से जुड़े 6 विवाद

Salaar के लिए प्रभास ने लिया 100 Cr., जानें श्रृति हासन-2 स्टार की फीस

इन 3 साउथ स्टार में से कौन करता है हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई ?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?