
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ वाली कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें मां-बेटी को बीच सड़क पर मस्ती करते देखा जा सकता है। दरअसल, यह फोटो और वीडियो प्रियंका ने पति निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे के मौके पर शेयर किया था। शेयर किए फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका बेटी को कंधे पर उठाए नजर आ रही हैं। वहीं, मां के कंधे पर बैठी मालती मैरी भी अपनी क्यूट स्माइल से सबका दिल जीत रही है। दूसरी ओर निक द्वारा शेयर वीडिय में देखा जा सकता है कि प्रियंका बेटी को गोद में लिए सड़क क्रास कर रही है। इस दौरान मालती बेहद खुश नजर आ रही हैं। मां की गोद में वह खिलखिलाकर हसंती नजर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा के लिए पति ने लिखी खास बात
अपने कंधों पर मालती के साथ प्रियंका की एक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप एक अविश्वसनीय मां हैं। आप हर दिन मुझे और एमएम की दुनिया को रोशन करती हैं। प्रियंका ने पति की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- आई लव यू जान। मुझे मामा बनाने के लिए धन्यवाद। वीडियो में दिखाया गया है कि प्रियंका मालती को गोद में लेकर सड़क पार करने का इंतजार कर रही हैं। अपनी बारी आने पर वह मालती के साथ सड़क पर दौड़ती है और नन्ही मालती खिलखिलाकर हंस पड़ती है। वीडियो में निक को 'हे मालती' कहते हुए भी सुना जा सकता है।
सरोगेसी से पैदा हुई प्रियंका चोपड़ा की बेटी
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए मालती का घर में स्वागत किया था। वह समय से पहले पैदा हुई थी लेकिन अब स्वस्थ और तंदुरुस्त है। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब निक या वह मालती के साथ नहीं होते हैं तो मधु या डेनिस बच्चे का ख्याल रखते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में दिल्ली में हुई बहन परीणिति चोपड़ा की सगाई में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने हरे रंग की फ्रील वाली साड़ी कैरी की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें...
बेटी संग पहली बार रैम्प पर कपिल शर्मा, ये कॉमेडियन्स भी आए नजर, PHOTOS
परीणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा ने किया Liplock, सामने आई कपल की सगाई की नई PHOTOS
21 साल से माधुरी दीक्षित ने नहीं दी 1 HIT फिर भी करोड़ों की है मालकिन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।