
पॉपुलर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। हरमन महज 37 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अपने अपकमिंग सॉन्ग की शूटिंग पूरी करके 21 नवंबर को करीब 12 बजे रात में अपने गांव ख्याला जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने जब इस एक्सीडेंट की जानकारी मानसा पुलिस को दी, तब वो वहां पर पहुंचीं। इसके बाद उनके परिवार को सूचित किया गया और उनके शव को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। इस खबर को सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उड़ी है।
हरमन सिद्धू का अंतिम संस्कार 22 नवंबर को उनके गांव ख्याला में किया जाएगा। वो अपने पीछे अपनी मां, पत्नी मिस पूजा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। करीब ढाई साल पहले उनके पिता की मौत हुई थी। अगर आप पुराने गानों के शौकीन हैं तो यकीनन आपने 'मिस पूजा' के गाने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस पूजा के साथ 'कागज जान प्यार', 'मेला', 'मोबाइल' और 'भागां वाला' हरमन सिद्धू ने गए थे। सिंगर हरमन सिद्धू एक दशक पहले तक मिस पूजा के साथ डुएट सॉन्ग्स के दौर में अपने करियर के चरम पर रहे हैं। इनकी कैसेट पेपर ते प्यार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया। डुएट सिंगिंग का दौर खत्म होने के बाद अब साल 2025 में हरमन फिर से कमबैक करने वाले थे। 2025 के अंत तक उनके दो गीत रिलीज होने वाले थे।
ये भी पढ़ें..
Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर को फिल्म 'ईथा' के सेट पर लगी चोट, जानिए अब कैसी है हालत
कार्तिक आर्यन इन 8 हसीनाओं को कर चुके हैं डेट, जानिए किन-किन से जुड़ा नाम
हरमन सिद्धू का पैतृक गांव पंजाब के बुर्ज हरिका था। हालांकि उनका जन्म मानसा जिले के खियाला कलां गांव में हुआ था। सिंगर के पिता एक डॉक्टर थे। हालांकि, हरमन को बचपन से ही सिंगर बनने का शौक था। हरमन का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसे 13 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।