कार्तिक आर्यन इन 8 हसीनाओं को कर चुके हैं डेट, जानिए किन-किन से जुड़ा नाम
कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। इस दौरान उनका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक के अफेयर की पूरी लिस्ट..

कार्तिक आर्यन ने किस फिल्म से किया डेब्यू
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कार्तिक ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सारा अली खान
इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। दोनों फिल्म 'लव आज कल 2' के दौरान करीब आए थे।
कृति सेनन
फिल्म 'लुका छुपी' में साथ काम करने के बाद कार्तिक आर्यन का नाम कृति सेनन से जुड़ा। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती ही बताया है।
जाह्नवी कपूर
कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर का नाम भी जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने कभी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी।
पश्मीना रोशन
पश्मीना रोशन और कार्तिक आर्यन का नाम भी एक-दूसरे से जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने इसे महज अफवाह ही बताया था।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। ऐसे में उनके अफेयर के रूमर्स शुरू हो गए थे।
अनन्या पांडे
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन फिर यह रिश्ता टूट गया।
डिंपल शर्मा
एक समय था जब कार्तिक आर्यन, कैनेडियन मॉडल डिंपल शर्मा के प्यार में पागल थे। हालांकि, कुछ समय बाद भी उनका ब्रेकअप हो गया।
निहारिका ठाकुर
कार्तिक आर्यन और निहारिका के डेटिंग रूमर्स भी उड़े थे, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में कुछ खुलासा नहीं किया।

