उदयपुर में NRI कपल नेत्रा मंतेना और वामसी गदिराजू की शाही शादी के फंक्शन में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों ने जमकर डांस किया। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
उदयपुर में NRI कपल नेत्रा मंतेना और वामसी गदिराजू की शादी की धूम शुरू हो चुकी है। 21 नवम्बर की रात इस शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने डांस परफॉर्म किया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों को पूरे जोश में डांस करते देखा जा सकता है। बॉलीवुड गानों पर इं सेलेब्स का डांस देख लोग उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो उनके मजे ले रहे हैं।
'बद्री की दुल्हनिया' पर नाचे वरुण धवन
पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज से शादी के फंक्शन के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। इनमें से एक में वरुण धवन को 'बद्री की दुल्हनिया' पर डांस परफॉर्म करते देखा जा सकता है। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है, "कितना पैसा दिए? फिल्म तो नहीं चल रही है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "शादी में जोकर की एंट्री।"
शादी कपूर ने लगाई स्टेज पर आग
शाहिद कपूर भी उदयपुर में हो रही इस शादी के पहले फंक्शन में शामिल हुए और उन्होंने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसे गानों पर डांस परफॉर्म कर स्टेज पर आग लगा दी। लोग फायर और रेड हार्ट इमोजी शेयर कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने दिखाईं कातिल अदाएं
जैकलीन फर्नांडीज ने स्टेज पर लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनकर स्टेज पर एंट्री ली और अपने शानदार डांस मूव्स से समां बांध दिया। उन्होंने 'पानी पानी' जैसे गानों पर धमाकेदार डांस किया।
जान्हवी कपूर भी स्टेज पर खूब झूमी
जान्हवी कपूर ने NRI कपल की शादी में जमकर डांस किया। उन्हें अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'परम सुंदरी' के गाने 'परदेसिया' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के 'पनवाड़ी' जैसे गानों पर शानदार मूव्स दिखाए।
रणवीर सिंह के जोश ने जीता दिल
इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशन में व्यस्त रणवीर सिंह भी उदयपुर में हो रही हाईप्रोफाइल शादी में जमकर डांस किया। उनका जोश बस देखते ही बन रहा था। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स बाकी सेलेब्स की तरह उनके मजे लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "कहीं भी नाचता है ये।" एक यूजर का कमेंट है, "पैसे की ताकत।"
शादी में कई इंटरनेशनल सेलेब्स हो रहे शामिल
उदयपुर में हो रही इस हाई प्रोफाइल शादी में कई इंटरनेशनल सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज़ जैसे नाम शामिल हैं। उदयपुर की कई लग्जरी लोकेशंस पर शादी के फंक्शन होंगे। इनमें द लीला पैलेस, मानक चौक, ज़नाना महल और जगमंदिर आइलैंड पैलेस शामिल हैं। बता दें कि नेत्रा मंतेना के पिता रामा राजू मंतेना यूएस में फार्मा किंग के नाम से मशहूर हैं। वे यूएस बेस्ड फार्मा कंपनी इंजेनस फार्मास्यूटिकल्स के CEO हैं। वहीं, वामसी गदिराजू टेक एंटरप्रेन्योर हैं।
