
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैन्स के लिए एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेट्टैयन (Vettaiyan) की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है। इस रिलीज के साथ रजनीकांत सीधे-सीधे अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे, क्योंकि उनकी फिल्म स्काई फोर्स भी अक्टूबर मंथ में ही रिलीज हो रही है। वैसे, आपको बता दें कि फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत के साथ अमिताथ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हैं। दोनों जिगरी दोस्त सालों बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन का पोस्टर
रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए साउथ सुपरस्टार का एक न्यू पोस्टर भी शेयर किया है। हालांकि, मेकर्स ने यह बात रिवील नहीं की है कि फिल्म किस तारीख को रिलीज होगी। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म को पोस्टर कर लिखा- कुरी वेचाचु। वेट्टैयन इस अक्टूबर में सिनेमाघरों में चार्ज संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिकार का पीछा करने के लिए तैयार रहे। पोस्टर में रजनीकांत हाथ में गन लिए मुस्कराते हुए किसी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। उनका डैशिंग लुक फैन्स को काफी पसंद आ रही है।
रियल स्टोरी पर बेस्ड रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन
रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन रियल स्टोरी पर आधारित एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्टर एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन लीड रोल में हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर की म्यूजिक है।
- बात रजनीकांत के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी आखिरी रिलीज इसी साल आई फिल्म लाल सलाम थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं पाई। वहीं, 2023 में आई उनकी फिल्म जेलर ब्लॉकबस्टर रही और इसने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें...
ऐसे BO किंग बने अल्लू अर्जुन, TOP 5 मूवी की कमाई इतनी बन जाए 5 पुष्पा
इन 7 TV STARS ने की अरेंज मैरिज, लिस्ट में जुड़ेगा इस हसीना का भी नाम
बॉलीवुड के 10 सबसे कमाऊ पूत की लिस्ट में तीनों खान पर TOP पर ये STAR
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।