PHOTOS: भगवान राम का रोल कर मशहूर हुए ये 15 एक्टर, इनमें 3 मुस्लिम कलाकार भी

Published : Apr 06, 2025, 11:53 AM IST

दुनियाभर में भगवान राम के जन्म का उत्सव राम नवमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम की जिंदगी पर कई शो और फ़िल्में बन चुके और कई एक्टर्स उनका रोल निभा चुके हैं। नज़र डालिए भगवान राम का रोल कर मशहूर हुए एक्टर्स पर...

PREV
115
1. अरुण गोविल

1987 में रामानंद सागर के शो 'रामायण' में अरुण गोविल को भगवान राम के रोल में देखा गया था। वे इतने पॉपुलर हुए कि ना सिर्फ लोग उनकी पूजा करने लगे थे, बल्कि यह रोल उनकी हमेशा के लिए पहचान बन गया।

215
2. जीतेन्द्र

जंपिंग जैक के नाम से मशहूर जीतेन्द्र को फिल्म 'लव कुश' में भगवान राम के रोल में देखा गया था। 1997 में आई इस फिल्म में अरुण गोविल लक्ष्मण के रोल में नज़र आए थे।

315
3.सिराज मुस्तफा खान

1997 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए शो 'जय हनुमान' में भगवान राम का किरदार सिराज मुस्तफा खान ने निभाया था।

415
4.सलीम ग़ौस

2022 में दुनिया को अलविदा कह गए सलीम ग़ौस ने 1988 में टेलीकास्ट हुए 'भारत एक खोज' में भगवान राम का किरदार निभाया था।

515
5.नितीश भारद्वाज

1988-1990 के बीच बी. आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के रोल में नज़र आए नितीश भारद्वाज साल 2000 में आए 'विष्णु पुराण' और 2002 में आई 'रामायण' में भगवान राम के रोल में नज़र आए थे।

615
6. गुरमीत चौधरी

2008 में टीवी पर एक बार फिर 'रामायण' शो शुरू हुआ था और इस बार इस शो में राम के रोल में गुरमीत चौधरी नज़र आए थे।

715
7.गगन मालिक

गगन मलिक ने टीवी शो 'रामायण' (2012) और 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2015) में भगवान राम का रोल निभाया था।

815
8. सौरभ राज जैन

'देवों के देव...महादेव' सीरियल में भगवान राम के रोल में सौरभ राज जैन को देखा गया था।

915
9.आशीष शर्मा

2015 में टेलीकास्ट हुए शो 'सिया के राम' में आशीष शर्मा भगवान राम के किरदार में नज़र आए थे।

1015
10.वसीम मुश्ताक

वसीम मुश्ताक टीवी एक्टर हैं और उन्हें 'श्रीमद भगवत महापुराण' में भगवान राम की भूमिका में देखा गया था।

1115
11.प्रभास

2013 में डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में दिखे थे। वे इस रोल के लिए अब तक के सबसे फ्लॉप एक्टर साबित हुए हैं।

1215
12.रणबीर कपूर

डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' बना रहे हैं, जिसका पहला पार्ट 2026 में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे।

1315
13. हिमांशु सोनी

हिमांशु सोनी को 'राम सिया के लव कुश' जैसे सीरियल में भगवान राम के रोल में देखा जा चुका है।

1415
14. नंदमुरी बालकृष्ण

2011 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'श्री राम राज्यम' में भगवान राम के रोल में नंदमुरी बालकृष्ण ने निभाया था।

1515
15.जूनियर एनटीआर

1997 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'रामायणम' में जूनियर एनटीआर भगवान राम के रोल में नजर आए थे। उस वक्त वे 14 साल के थे।

Recommended Stories