
एंटरटेनमेंट डेस्क. 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार करीब 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। इन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू के कंपोजर एमएम कीरावानी (MM Keeravani) को पद्मश्री से सम्मानित जाएगा। वहीं, तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा भी आर्ट्स की फील्ड से जुड़े कई दिग्गजों का नाम पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में शामिल है। पुरस्कारों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों को संजोता है। #PeoplesPadma।
इन्हें मिलेगा इन हस्तियों को भी मिलेगा पद्मश्री
आपको बता दें कि रिपब्लिक डे (Republic Day 2023) की शाम पद्मश्री की घोषणा की गई। इसमें रवीना टंडन और एमएम कीरावनी के साथ-साथ हेमंत चौहान, भानूभाई चित्रा, हेमोप्रूवा, सुभद्रा देवी, जोधइयाबाई बैगा, प्रेमजीत बरिया, ऊषा बारले, हेम चंद्र गोस्वामी, प्रितिकना गोस्वामी, अहमद हुसैन, महिपत कवि, परशुराम कोमाजी खूने, कूमी नरीमन वाडिया, गुलाम मोहम्मद, डोमर सिंह, राइजिंगबोर, अजय कुमार, नदोजी, रमेश परमार- शांति परमार, कृष्णा पटेल, के कल्याणसुंदरम, कपिल देव प्रसाद, शाह रसीद अहमद कादरी, सीवी राजू, मंगल कांति रॉय, रित्विक सान्याल, कोटा सचीदानंद आदि के नाम लिस्ट में शामिल हैं।
पिता को समर्पित किया अपना अवॉर्ड
रवीना टंडन ने पद्मश्री मिलने पर आभार माना। उन्होंने कहा- सम्मानित और आभारी हूं। मेरे योगदान, मेरे जीवन, मेरे जुनून और उद्देश्य, सिनेमा और आर्ट को स्वीकार करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। जिसने मुझे न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि इससे अलग भी काम करने का मौका दिया। मैं इसका श्रेय अपने पिता को देती हूं। बता दें कि रवीना ने मोहरा, सत्ता, शूल, सलाखे, जिद्दी, केजीएफ 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिलहाल वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है।
ये भी पढ़ें..
पठान को लेकर खेला माइंड गेम क्या साबित होगा फायदे का सौदा, जानें इन 10 फिल्मों के HIT होने का फंडा
Republic Day पर रिलीज इन 8 फिल्मों का BOX OFFICE हाल, आमिर-अक्षय को पछाड़ TOP पर दीपिका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।