
एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड ग्रैमी अवॉर्ड 2024 (Grammy Award 2024) का आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया। भारत के लिए यह गर्व की बात है कि बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम कैटेगिरी में बॉलीवुड म्यूजिशियन शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) और तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) के बैंड शक्ति (Shakti Band) को अवॉर्ड मिला। आइए जानते हैं आखिर क्या है शक्ति बैंड और क्या करता है।
शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन का शक्ति बैंड
शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन का शक्ति बैंड एक जैज फ्यूजन ग्रुप है। यह ग्रुप इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को जैज के साथ पेश करता है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। इस शक्ति बैंड की स्थापना 1973 में जैज गिटारिस्ट जॉन मैकलॉघलिन ने ट्रेडिशनल इंडियन म्यूजिशियन के साथ की थी। इस बैंड ग्रुप में पहले वायलन वादक एल शंकर, रामनाद राघवन, विक्कू विनायकराम थे। बाद में इसके साथ सिंगर-संगीतकार शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन भी जुड़ गए। शक्ति ने अभी तक 4 एल्बम बनाए। 1976 में Shakti with John McLaughlin और A Handful of Beauty रिलीज हुआ था। 1977 में नेचुरल एलिमेंट्स रिलीज हुआ था। 2023 में दीज मूमेंट रिलीज हुआ। शक्ति बैंड ने पिछले साल अपनी 50वीं सालगिरह मनाई थी। वहीं, अलग-अलग देशों में करीब 17 परफॉर्मेंस दी गई थी।
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले शंकर महादेवन
ग्रैमी अवॉर्ड 2024 जीतने पर कर महादेवन ने अपनी पत्नी को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- "थैंक्स ब्वॉय और भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद। हमें भारत पर गर्व है। आखिर लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं, जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है"। ग्रैमी विजेता रिकी केज ने शंकर महादेवन और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- "शक्ति ने ग्रैमी जीता। इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते। बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाखिर हुसैन। उस्ताद जाखिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता। शानदार। #IndiaWinsGrammys."
ये भी पढ़ें...
Grammy Awards 2024 Winner: शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी, देखें पूरी विनर लिस्ट
बॉक्स ऑफिस से OTT तक, हर जगह फेल ये एक्टर, 10 साल से तरस रहा 1 HIT को
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।