ओड़िया सिनेमा और म्यूजिक वर्ल्ड के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर नहीं रहे। 34 साल की छोटी उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री, म्यूजिक वर्ल्ड, उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के बीच मातम पसर गया है।
ह्यूमन सागर का निधन 17 नवम्बर को रात करीब 9:08 बजे हुआ। वे भुवेश्वर के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS) के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे और दो दिन पहले ही उन्हें वेंटिलेटर लगाने की खबर भी सामने आई थी।
ह्यूमन सागर को14 नवम्बर को AIIMS में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बुलेटिन के मुताबिक़, उन्हें बाइलेटरल निमोनिया, एक्यूट क्रॉनिक लिवर फेल्योर, डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी विद सीवियर एलवी सिस्टोलिक डिसफंक्शन, मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, रिफ्रैक्टरी शॉक, सांस लेने में गंभीर समस्या, एनुरिक एक्यूट किडनी इंजरी, एन्सेफैलोपैथी, हेपेटोपैथी, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, कोगुलोपैथी डायग्नोज हुए थे। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की एक्सपर्ट टीम ने उन्हें बचाने के लिए हर कदम उठाया। लेकिन वे बच नहीं सके।
37
कौन थे ह्यूमन सागर?
ह्यूमन सागर ओड़िया फिल्मों और म्यूजिक वर्ल्ड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर थे। वे इंडियन पॉप जॉनर के गाने गाते थे। ह्यूमन म्यूजिकल बैकग्राउंड वाली फैमिली से आते थे। उनके पिता और मां दोनों ही सिंगर थे। जबकि उनके दादा प्राइवेट म्यूजिक एल्बम कंपोज किया करते थे।
47
वॉयस ऑफ़ ओड़िया के विजेता रहे थे ह्यूमन सागर
ह्यूमन सागर सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ़ ओड़िया' के दूसरे सीजन के विजेता थे। 2012 में यह शो जीतने के बाद ही उन्हें फेम मिला था। 2015 में रिलीज हुई ओड़िया फिल्म 'इश्क तू ही तू' के टाइटल सॉन्ग से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला था। उन्होंने हिंदी एल्बम 'मेरा ये जहां' को आवाज़ दी थी।
57
25 नवम्बर को 35वां बर्थडे मनाते ह्यूमन सागर
ह्यूमन सागर का जन्म 25 नवम्बर 1990 को ओड़िसा के टिटलागढ़ में हुआ था। अपने 35वें बर्थडे से 8 दिन पहले ही वे दुनिया को अलविदा कह गए।
67
अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए ह्यूमन सागर?
ह्यूमन सागर अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। 2012 में जब वे रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ़ ओड़िया सीजन 2' कर रहे थे, तब उन्हें अपनों को-कंटेस्टेंट श्रिया मिश्रा से प्यार हो गया था। 2017 में कपल ने शादी की और 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ।
77
राजनीति में सक्रिय हो चुके थे ह्यूमन सागर
ह्यूमन सागर राजनीति में भी सक्रिय थे। 2019 में उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) की सदस्यता ली थी, जिसके अध्यक्ष ओड़िसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।