Published : Jan 29, 2026, 11:55 PM ISTUpdated : Jan 30, 2026, 12:09 AM IST
February 2026 upcoming Movies: 2026 के पहले महीने में धुरंधर फिर बॉर्डर 2 ने बंपर कमाई करके बॉलीवुड की झोली भर दी। अब फिल्म मेकर की निगाहें फरवरी 2026 पर टिकी हैं। आने वाले महीने में बड़े बैनर की 8 फिल्में रिलीज हो रही हैं।
फरवरी 2026 में 8 मूवी थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें से क मूवी के बीच क्लेश तय है। जो एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। इसमें 'ओ रोमियो' की रिलीज का फैंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
25
6 फरवरी को रिलीज हो रही 3 फिल्में
6 फरवरी 2026 को तीन मूवी ‘वध 2’, ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ और ‘पारो पिनाकी की कहानी’ रिलीज होने जा रही हैं। इसमें वध 2 में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे धुरंधऱ एक्टर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं भाबीजी घर पर हैं ! फन ऑन द रन...इस मूवी में वही सभी कलाकार हैं, जो सीरियल भाबीजी घर पर हैं... में हैं। वहीं पारो पिनाकी की कहानी....जिसका डायरेक्शनरुद्र जादौन ने किया है, इसमें इशिता सिंह और संजय बिश्नोई लीड रोल में हैं।
35
‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ क्लेश
शाहिद कपूर की अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इसमें तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं। इसी तारीख को शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ‘तू या मैं’ भी रिलीज हो रही है।
अंकित मोहन और सौरभ राज जैन की मूवी ‘वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर’ 19 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं 20 फरवरी को सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
55
27 फरवरी को रिलीज होगी ‘बियॉन्ड द केरला स्टोरी’
‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल ‘बियॉन्ड द केरला स्टोरी’ 27 फरवरी को रिलीज होगी। इसका प्रीक्वल की रिलीज पर खूब हंगामा मचा था। वहीं इसके अगले पार्ट पर भी विवाद होने की बातें कहीं जा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।