शुक्रवार यानी 15 मई को सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। एक साथ बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में रिलीज हो रही है। इसमें हॉरर कॉमेडी के साथ एक्शन थ्रिलर मूवीज भी शामिल है। आप अभी से अपनी मनपसंद फिल्में देखने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ते हैं पूरी डिटेल…
15 मई यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में डिफरेंट जोनर की फिल्में रिलीज हो रही है। आप अपनी पसंद की फिल्म देखने की अभी से प्लानिंग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में डिटेल में…
28
फिल्म पति पत्नी और वो दोनों
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो दोनों 15 मई को सिनेमाघरों में आ रही है। हाल ही में रिलीज फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था।
संजय दत्त की थ्रिलर फिल्म आखिरी सवाल काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में आ रही है। 15 मई को रिलीज हो रही फिल्म में संजय के साथ अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा लीड रोल में हैं।
48
फिल्म IIZ: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज
हॉरर कॉमेडी फिल्म आईआईजेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज भी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है। इसमें मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, रंजन राज और जेसी लीवर लीड रोल में हैं।
58
फिल्म नवगुंजर
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म नवगुंजर 15 मई रिलीज हो रही है। फिल्म में जितेंद्र बोहरा, तुषार कावले और प्रतीक्षा सिंह लीड रोल में हैं।
68
फिल्म शिवम शैवम: द 1989 फाइल केस
हॉरर थ्रिलर तेलुगु फिल्म शिवम शैवम: द 1989 फाइल केस 15 मई को रिलीज होगी। इसमें आंसू पोन्नाचन, कट्टा जयंत कुमार, वेमुलुरी राजशेखर और दिनेश कुमार कदम्बाला लीड रोल में हैं।
78
फिल्म मां इनती बंगाराम
सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु एक्शन और फैमिली ड्रामा फिल्म मां इनती बंगाराम 15 मई सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें गुलशन देवैया, गौतमी और मंजूषा भी हैं।
88
फिल्म लो नवीन
कन्नड़ फिल्म लो नवीन में नवीन सज्जू और वर्षा गिरिधर लीड रोल में हैं। 15 मई को रिलीज हो रही ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।