Sunny Leone Upcoming Films : 5 मूवी, एक वेब सीरीज में दिखेगा सनी लियोनी का जलवा, कब होंगी रिलीज?

Published : May 13, 2026, 04:34 PM IST

एडल्ट स्टार से मेनस्ट्रीम सिनेमा की एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी 45 साल की हो गई हैं। 13 मई 1981 को कनाडा के सरिया में पैदा हुईं करेनजीत कौर वोहरा यानी सनी लियोनी की अपकमिंग मूवीज की फेहरस्त लंबी है। डालिए उनकी आने वाली फिल्मों पर एक नज़र...

PREV
16
1. रंगीला (Rangeela)

यह मलयालम भाषा की फिल्म है। संतोष नायर निर्देशित इस फिल्म से सनी बतौर लीड एक्ट्रेस मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सलीम कुमार, अजू वर्गीज जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। 2019 से इस फिल्म की चर्चा है, लेकिन अभी तक थिएटर्स में नहीं आई है। अभी भी दर्शक इसकी रिलीज डेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

26
2.शेरो (Shero)

भले ही सनी लियोनी की डेब्यू मराठी फिल्म रिलीज ना हुई हो, लेकिन उनके हाथ में दूसरी मलयालम फिल्म आ चुकी है। इसका टाइटल है 'शेरो', जिसे सुनीत विजयन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी लियोनी के साथ राजेश केशव की भी अहम् भूमिका होगी। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

36
3.हेलन (Helen)

हिंदी भाषा की यह फिल्म भी 2019 से चर्चा में है। डायरेक्टर सौरभ चौधरी की इस थ्रिलर फिल्म में सनी लियोनी एक वकील का रोल करने वाली हैं। उनके साथ इसमें सागर महंत भी नज़र आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हो पाया है।

46
4. द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगांव (The Battle Of Bhima Koregaon)

रमेश थेटे इस बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल वॉर फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिका है और सनी लियोनी इसकी लीड हीरोइन हैं। दिगंगना सूर्यवंशी, अभिमन्यु सिंह, मिलिंद गुणाजी और गोविंद नामदेव जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में काम किया है। फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अभी तक अटकी हुई है। अब देखना यह है कि यह कब तक पर्दे पर आ सकती है।

56
5. वीरमादेवी (Veermadevi)

इस तमिल एक्शन फिल्म के डायरेक्टर वी.सी. वदिवुदैयान हैं। फिल्म में सनी लियोनी को एक वॉरियर के रूप में देखा जाएगा। उनके साथ नवदीप जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। यह सनी लियोनी द्वारा बतौर लीड एक्ट्रेस साइन की गई साउथ की पहली फिल्म है। 2018 में फिल्म का फर्स्ट लुक आया था। लेकिन यह रिलीज अभी तक नहीं हो पाई है।

66
6. पैन इंडिया सुंदरी (Pan Indian Sundari)

यह तेलुगु वेब सीरीज है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भी रिलीज किया जाएगा है। एचआर प्रोडक्शंस इसके क्रिएटर हैं। सीरीज में सनी लियोनी के अलावा जॉनी एंटनी, अजीस नेदुमंगद और जॉन विजय जैसे कलाकरों का भी अहम् रोल है। रिपोर्ट की मानें तो यह सीरीज इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories