अजय देवगन गोलमाल फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसी बीच डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक हसीना की एंट्री हुई है, जो मूवी में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।
बॉलीवुड की सबसे सक्सेफुल कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल अपने पांचवें पार्ट के साथ धमाल मचाने की तैयारी में है। बता दें कि इसके पहले आए इस फ्रेंचाइजी के चारों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाला मचाया था।
26
गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू
फिल्म गोलमाल 5 के फैंस के लिए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वैरायटी की रिपोर्ट की मानें मुंबई में शूटिंग शुरू हुई है। हालांकि, पहले शेड्यूल में अजय देवगन शामिल नहीं होंगे।
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। इनके साथ जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी खास किरदार निभाते दिखेंगे।
46
गोलमाल 5 में किस हसीना की एंट्री
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 में एक हसीना की एंट्री हुई है। हीरोइन का नाम रिवील हो गया है। एक्ट्रेस का नाम सुनकर फैन्स बेहद खुश है। बता दें कि ये साउथ एक्ट्रेस है।
56
गोलमाल 5 में प्रियमणि की एंट्री
खबरों की मानें तो गोलमाल 5 में साउथ हसीना प्रियमणि की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में खास रोल में नजर आएंगी और उन्होंने मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
66
साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं प्रियमिण
आपको बता दें कि प्रियमणि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में एक जबरदस्त टाइम नंबर किया था। वहीं, वे द फैमिली मैन, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में भी काम चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।