
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर कॉमेडी ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही धीमी रफ्तार में चल रही है और पहले रविवार को भी बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। आलम यह है कि तीन दिन में यह धवन की फीस भी रिकवर नहीं कर पाई है।कुल मिलाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है। जबकि यह फिल्म डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल मूवी मानी जा रही है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 9 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर पहले और दूसरे दिन के मुकाबले देखें तो यह 20 फीसदी ज्यादा है। यानी इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा तो मिला है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं मिला कि यह डबल डिजिट के आंकड़े को छू पाती। तीन दिन में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 28.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : Bandar Collection Day 3 : तीन दिन में 10% बजट भी ना निकाल पाई बॉबी देओल की 'बंदर', जानें कमाई
कुल कलेक्शन : 24 करोड़ रुपए
'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्माण रमेश तौरानी और गौरव बोस ने टिप्स फिल्म्स और मैक्सिमिलियन फिल्म्स के बैनर तले किया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 50 करोड़ रुपए है। जबकि इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने 30 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस हिसाब से देखें तो 'है जवानी तो इश्क होना है' तीन दिन में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई है। यह बजट की सिर्फ 48 फीसदी रकम रिकवर कर पाई है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फिल्म का परफॉर्मेंस कैसा रहता है।
यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 4: रविवार को उछली 'पेद्दी', पहले वीकेंड में कर डाली इतनी कमाई
फिल्म की कहानी जैस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी बनी (मृणाल ठाकुर) उसे तलाक के लिए मजबूर करती है क्योंकि वह उसकी शारीरिक जरूरतों को संभाल नहीं पा रही होती। इसके बाद जैस का रिश्ता प्रीत (पूजा हेगड़े) से जुड़ता है, लेकिन कहानी तब उलझ जाती है जब दोनों महिलाएं एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं और पिता जैस होता है। फिल्म में मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।