
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि और इमोशनल स्पोर्ट्स स्टोरीलाइन ने फिल्म को बड़ा सपोर्ट दिया है। हालांकि फिल्म को कुछ हिस्सों में जान्हवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी है। इसके बावजूद ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग वीकेंड तक शानदार कमाई दर्ज की है और चौथे दिन यानी रविवार को भी इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी रही, जिससे इसकी कुल कमाई और मजबूत हुई है।
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘पेद्दी’ ने चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 31.90 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। यह तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के मुकाबले 10.6 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही भारत में 'पेद्दी' का नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपए कूट लिए हैं। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 187.02 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुच्ची बाबू सना निर्देशित यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकती है।
यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के विवादित सीन पर भड़की साउथ एक्ट्रेस, खोलकर रख दिया इंडस्ट्री का काला सच!
कुल नेट कलेक्शन : 157.15 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Shocking: जान्हवी कपूर की मर्जी के बिना शूट हुए 'पेद्दी' के बवाल सीन? लीक चैट ने हुआ बड़ा खुलासा!
स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार पकड़ बनाए हुए है। रविवार को इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में ग्रॉस 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ विदेशों में इसकी ग्रॉस कमाई 46 लाख रुपए हो गई है। इस हिसाब से देखें तो दुनियाभर में 'पेद्दी' ने ग्रॉस 233.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।