Peddi opening weekend collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ क्या चौथे दिन भी रफ्तार पकड़ पाई? क्या रविवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल आया? पहले वीकेंड में कितना हुआ फिल्म का नेट कलेक्शन? जान्हवी कपूर के किरदार पर विवाद क्यों बढ़ रहा है? क्या फिल्म 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है? और क्या वीकेंड पर इसने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया?

राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि और इमोशनल स्पोर्ट्स स्टोरीलाइन ने फिल्म को बड़ा सपोर्ट दिया है। हालांकि फिल्म को कुछ हिस्सों में जान्हवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी है। इसके बावजूद ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग वीकेंड तक शानदार कमाई दर्ज की है और चौथे दिन यानी रविवार को भी इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी रही, जिससे इसकी कुल कमाई और मजबूत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेद्दी का चौथे दिन का कलेक्शन कैसा रहा?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘पेद्दी’ ने चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 31.90 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। यह तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के मुकाबले 10.6 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही भारत में 'पेद्दी' का नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपए कूट लिए हैं। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 187.02 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुच्ची बाबू सना निर्देशित यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकती है।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के विवादित सीन पर भड़की साउथ एक्ट्रेस, खोलकर रख दिया इंडस्ट्री का काला सच!

'पेद्दी' का पहले वीकेंड में डे वाइज कलेक्शन कैसा रहा?

  • पेड प्रीव्यू (3 जून, बुधवार) : 18.50 करोड़ रुपए
  • पहला दिन (4 जून, गुरुवार) : 51 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (5 जून, शुक्रवार) : 26.90 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन (6 जून, शनिवार) : 28.85 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन (7 जून, रविवार) : 31.90 करोड़ रुपए

कुल नेट कलेक्शन : 157.15 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Shocking: जान्हवी कपूर की मर्जी के बिना शूट हुए 'पेद्दी' के बवाल सीन? लीक चैट ने हुआ बड़ा खुलासा!

'पेद्दी' का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन

  • तेलुगु : 143 करोड़ रुपए
  • हिंदी : 11.90 करोड़ रुपए
  • तमिल : 1.20 करोड़ रुपए
  • कन्नड़ : 84 लाख रुपए
  • मलयालम : 21 लाख रुपए

'पेद्दी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार पकड़ बनाए हुए है। रविवार को इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में ग्रॉस 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ विदेशों में इसकी ग्रॉस कमाई 46 लाख रुपए हो गई है। इस हिसाब से देखें तो दुनियाभर में 'पेद्दी' ने ग्रॉस 233.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।