Bandar box office latest update: क्या बॉबी देओल की ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतर पाई? कैसे मिली फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफ लेकिन कमाई में झटका? क्या तीसरे दिन भी 'बंदर' ने नहीं पकड़ी रफ्तार? क्या पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म को बचा पाएगा ? पहले वीकेंड में बजट की कितनी रिकवरी कर पाई 'बंदर'?
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘Bandar’ थिएटर्स में रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। रॉ और इंटेंस स्टोरीलाइन के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक़ शुरुआत नहीं मिली और तीन दिनों बाद भी इसकी कमाई सीमित दायरे में ही बनी हुई है। हालांकि क्रिटिक्स और कुछ दर्शकों ने बॉबी देओल के प्रदर्शन की सराहना की है, लेकिन यह तारीफ कमाई में तब्दील नहीं हो पाई है। Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की ग्रोथ बेहद धीमी रही है और यह अभी भी अपने निचले स्तर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही है।

बॉक्स ऑफिस अपडेट: तीसरे दिन भी 'बंदर' की धीमी रफ्तार
तीन दिन में पहली बार 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘बंदर’ ने रिलीज के तीसरे दिन 1 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन ₹50 लाख और दूसरे दिन ₹95 लाख का कारोबार किया था। यानी तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन सिर्फ 5.3% की ग्रोथ हुई। तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग ₹2.45 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹2.94 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है, लेकिन यह अभी तक थिएटर्स में भीड़ नहीं जुटा पा रहा है।
यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 4: रविवार को उछली 'पेद्दी', पहले वीकेंड में कर डाली इतनी कमाई
'बंदर' फिल्म का बजट कितना?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'बंदर' का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म पहले वीकेंड में अपना 10 फीसदी बजट भी रिकवर नहीं कर पाई है। 'बंदर' को सैफरन मैजिकवर्क्स के बैनर तले अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, शिवी पंडित और गौरी पंडित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में बॉबी देओल और सपना पब्बी के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जीतेन्द्र जोशी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol Upcoming Film: बदल गया सनी देओल की इस मूवी का नाम, जानिए कब आएगा टीजर, कब होगी रिलीज?
फिल्म की कहानी: एक संघर्ष और सिस्टम की टक्कर
फिल्म की कहानी सिंगर-एक्टर समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर ढलान पर होता है। उसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब गायत्री (सपना पब्बी) द्वारा लगाए गए रेप केस के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद शुरू होता है एक लंबा कानूनी संघर्ष, जहां समर खुद को निर्दोष बताते हुए सिस्टम और आरोपों के बीच फंसा हुआ पाता है। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, उसकी निजी जिंदगी भी टूटने लगती है।
