Hanuman Ansh Collection Day 48: 48वें दिन कितनी रही 'हनुमान अंश' की कमाई, इन 3 फिल्मों को दिया धोबीपछाड़

Published : Sep 23, 2026, 10:07 PM IST

Hanumban Ansh Box Office Collection Day 48: 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 48वें दिन भी फिल्म टिकट खिड़की पर धूम मचा रही है। नेट कलेक्शन के मामले में अब फिल्म 300 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

PREV
16
48वें दिन भी बॉक्सऑफिस पर छाई रही 'हनुमान अंश'
  • रिलीज के 48वें दिन यानी 7वें बुधवार को फिल्म 7,206 शो में चल रही है। वहीं, रात साढ़े 9 बजे तक फिल्म ने 3.33 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली थी।
  • इसके साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 335.63 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 284.26 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, भारत में फिल्म के फाइनल कलेक्शन का आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है।
26
'भूल भुलैया 3' को पछाड़ आगे निकली 'हनुमान अंश'
  • 48वें दिन हनुमान अंश ने 'भूल भुलैया 3' के कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
  • कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया 3 ने भारत में 281.56 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था।
  • ऐसे में 'हनुमान अंश' ने बुधवार 23 सितंबर को कमाई के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है।
36
47वें दिन हनुमान अंश ने कमाए थे 5 करोड़
  • इससे एक दिन पहले यानी 47वें दिन 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' ऑफर का फायदा फिल्म को मिला और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने ₹4.90Cr का कलेक्शन किया था।
  • इसके साथ ही फिल्म ने 280 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार करते हुए अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजी और दो अन्य बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
46
'तान्हाजी' समेत इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
  • 280.93 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ ही 'हनुमान अंश' ने अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के 279.5 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
  • इसके अलावा फिल्म ने 'कबीर सिंह' के 278.24 करोड़ रुपये और 'RRR' के हिंदी-डब वर्जन के 277 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
56
'हनुमान अंश' का हफ्ते-दर-हफ्ते कलेक्शन

पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता: 40 लाख रुपये

तीसरा हफ्ता: 10.4 करोड़ रुपये

चौथा हफ्ता: 61 करोड़ रुपये

पांचवां हफ्ता: 90.25 करोड़ रुपये

छठा हफ्ता: 80.25 करोड़ रुपये

43वां दिन: 5 करोड़ रुपये

44वां दिन: 9.75 करोड़ रुपये

45वां दिन: 13.75 करोड़ रुपये

46वां दिन: 4.15 करोड़ रुपये

47वां दिन: 4.9 करोड़ रुपये

48वां दिन: 3.33 करोड़ रुपए (रात 9.30 बजे तक)

66
'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट और रेटिंग
  • 'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म को दर्शकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। BookMyShow पर इसे 221K से ज्यादा वोट मिले हैं और फिल्म की रेटिंग 10 में से 9.7 बताई गई है।
  • 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 48वें दिन तक भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories