Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?

Published : Sep 08, 2026, 07:33 AM ISTUpdated : Sep 08, 2026, 10:57 AM IST
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection Monday Report

सार

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक की रफ्तार चौंका रही, तो दूसरी तेजी से बढ़ रही है। जानें ताजा सोमवार का कलेक्शन।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दो ही फिल्मों की हो रही है एक 'हनुमान अंश' और दूसरी 'मिर्ज़ापुर द मूवी'। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ टूट रही है। 'हनुमान अंश' जहां रिलीज के 5वें हफ्ते में सबको चौंका रही है तो वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद दर्शक खींचने में सफल हो रही है। यहां तक कि वीक डेज में भी दोनों फ़िल्में मजबूत बनी हुई हैं। 'हनुमान अंश' को ओपनिंग कमज़ोर मिली थी, लेकिन पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी की बदौलत तीसरे हफ्ते में आकर यह दौड़ पड़ी। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी'को शानदार ओपनिंग मिली, जिसके चलते यह 4 दिन में ही कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' के करीब पहुंच गई है। जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन...

'हनुमान अंश' ने 32वें दिन कितना कलेक्शन किया?

32वें दिन यानी रिलीज के बाद पांचवें सोमवार को 'हनुमान अंश' ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो इसके 31वें दिन (पांचवें सोमवार) की कमाई (22.75 करोड़ रुपए) के मुकाबले 56% कम है। 32 दिन में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 132.13 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 156.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' ने 5वें रविवार रचा इतिहास, 'धुरंधर' को बड़े मार्जिन से पछाड़ बनी नं.1 फिल्म

'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को लगभग 16 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन (रविवार) के कलेक्शन (36 करोड़ रुपए) के मुकाबले 55.6 फीसदी कम है। लेकिन इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 4 दिन में 109.75 करोड़ रुपए कूट लिए हैं। 'हनुमान अंश' की अब तक की कमाई से यह 22.38 करोड़ रुपए पीछे है और माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही बराबरी कर सकती है या आगे भी निकल सकती है। 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का ग्रॉस कलेक्शन 131.55 करोड़ रुपए पर खड़ा है।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के वायरल गाने 'पार्वती' के बोल क्या हैं? इसमें आए शब्दों का मतलब भी जानिए

विदेशों में 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने चौथे दिन ग्रॉस 2.50 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 154.05 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

सोमवार को 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

शो टाइमहनुमान अंश की 5वें सोमवार की ऑक्यूपेंसीमिर्ज़ापुर द मूवी की पहले सोमवार की ऑक्यूपेंसी
सुबह14.77%20.15%
दोपहर30.85%35.38%
शाम 41.62%38.38%
रात51.31%60.69%
ताजा सोमवार की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी34.63%38.65%

'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के बजट में कितना अंतर

डॉ. विशाल चतुर्वेदी निर्देशित 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्य , विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, चंदन के. आनंद जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपए है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जीतेंद्र कुमार और श्वेता रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म तकरीबन 250 करोड़ की लागत में बनी है, जो 'हनुमान अंश' के मुकाबले लगभग 139 गुना है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मैरी कॉम खत्म करना चाहती थीं जिंदगी, बिग बॉस-20 में फूट-फूट कर रोईं
Bigg Boss 20: छोटा भीम के गाने से शुरू हुआ बवाल, अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी बहस