Hanuman Ansh OTT Release पर क्यों अटका पेंच, मेकर्स ने खोला एक-एक राज!

Published : Sep 24, 2026, 11:00 AM IST
Hanuman Ansh OTT Release Update

सार

दुनियाभर में 300 करोड़ पार करने वाली ‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज पर अभी सस्पेंस कायम है। मेकर्स को ऑफर्स मिल रहे हैं, फिर भी डिजिटल डील पर मुहर क्यों नहीं लगी?

बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने के बाद ‘हनुमान अंश’ अब ओटीटी पर आने को लेकर सुर्खियों में है। नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसा सफर तय किया कि डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की बेचैनी बढ़ गई है। फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से ऑफर्स मिलने की बात सामने आई है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक किसी प्लेटफॉर्म का नाम या रिलीज डेट तय नहीं की है। प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने अब ओटीटी डील को लेकर स्थिति साफ की है। उनके बयान से यह भी पता चलता है कि टीम अभी थिएटर रन को और आगे बढ़ाने के मूड में क्यों है।

हनुमान अंश OTT रिलीज पर क्या है अपडेट?

फिलहाल ‘हनुमान अंश’ के लिए किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म या स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने स्क्रीन से बातचीत में बताया कि मेकर्स को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल डील फाइनल करने की जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन 100 करोड़ का ऑफर निश्चित रूप से नहीं है। हम बहुत जल्द अपनी ओटीटी डील की घोषणा करेंगे, लेकिन तुरंत नहीं।”

डायरेक्टर की इस बात का रखा जा रहा है ध्यान

रागिनी सोना के मुताबिक, ओटीटी रिलीज में देरी की एक वजह निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की थिएट्रिकल रन को कुछ और समय जारी रखने की इच्छा भी है। उन्होंने कहा, “मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगी क्योंकि वह अभी भी कह रहे हैं कि वह कुछ और समय इंतजार करेंगे।” यानी फिल्म को सिनेमाघरों से हटाकर तुरंत स्ट्रीमिंग पर लाने के बजाय टीम फिलहाल बड़े पर्दे पर इसकी मौजूदगी को आगे बढ़ाना चाहती है।

थिएटर के लिए ही क्यों बनी है फिल्म?

रागिनी सोना ने फिल्म के सिनेमाई अनुभव को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “यह ऐसी फिल्म है जिसे केवल थिएटर में देखा जा सकता है। सिर्फ थिएटर में ही नहीं, बल्कि थिएटर में देखना ही सबसे अच्छा है।” उनका कहना है कि घर पर फिल्म देखते समय कई तरह के डिस्ट्रैक्शन हो सकते हैं, जबकि सिनेमाघर में दर्शक कहानी और उसके आध्यात्मिक पलों पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।

100 करोड़ की OTT डील वाली खबर पर क्या बोलीं प्रोड्यूसर?

फिल्म के 1.8 करोड़ रुपए के कथित बजट और 300 करोड़ रुपए से ज्यादा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बाद इसके डिजिटल राइट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। इनमें 100 करोड़ रुपए की ओटीटी डील का दावा भी शामिल था। रागिनी सोना ने इस आंकड़े को सीधे खारिज करते हुए कहा, “हमें ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन 100 करोड़ का ऑफर निश्चित रूप से नहीं है।” हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने मेकर्स से संपर्क जरूर किया है।

कहानी और आगे की फ्रेंचाइजी पर भी नजर

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और शोभिनव सत्या की मुख्य भूमिका वाली ‘हनुमान अंश’ लक्ष्मीनारायण शर्मा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। मां की मृत्यु के बाद भगवान राम की तलाश में निकले लक्ष्मीनारायण आगे चलकर नीम करोली बाबा बनते हैं। फिल्म निर्देशक की किताब ‘डिवाइन डेटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है और इसे ट्रिलॉजी के पहले भाग के तौर पर प्लान किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mirzapur The Movie Box Office Day 20: 322 करोड़ पार पहुंची फिल्म की कमाई, इन 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे
शादी के डेढ़ साल बाद रजिस्टर हुई आदर-अलेखा की शादी, बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’