'हनुमान अंश' ने तोड़ा OTT का घमंड, पहले 1 करोड़ भी नहीं दिए, अब इतने सौ करोड़ की बोली!

Published : Sep 12, 2026, 08:10 AM IST
Hanuman ansh OTT

सार

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धाक जमी हुई है। 2 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने अब तक ’ 173 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अब रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉकबस्टर फिल्म के OTT राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये तक के ऑफर की चर्चा है।

कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इस तरह तूफान लेकर आएगी। शुरुआत में कमजोर प्रदर्शन करने वाली मूवी अचानक पैसों की बारिश कर देगी। इस मूवी ने अब तक 163 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। हैरानी इस बात है कि जिस ओटीटी पर इसे जगह नहीं मिल रही थी, वो अब इसे बड़ा अमाउंट देकर राइट्स लेना चाहते हैं।

कभी 1 करोड़ देने को भी तैयार नहीं थे OTT प्लेटफॉर्म्स?

फिल्म की सफलता से पहले कहानी बिल्कुल अलग थी। ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने फिल्म की कहानी कई OTT प्लेटफॉर्म्स को सुनाई थी। लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स की तरफ से फिल्म को लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिली थी और कथित तौर पर कुछ प्लेटफॉर्म्स ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए OTT राइट्स खरीदने से इनकार कर दिया था। डायरेक्टर के मुताबिक, बताया गया कि उस वक्त फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये तक का ऑफर मिलना भी मुश्किल था।

अब 100 करोड़ तक पहुंची OTT राइट्स की चर्चा

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के बाद सिचुएशन पूरी तरह बदल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब OTT प्लेटफॉर्म्स ‘हनुमान अंश’ के डिजिटल राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये तक ऑफर कर रहे हैं। अगर यह डील वास्तव में 100 करोड़ रुपये में होती है, तो महज 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म के लिए यह बेहद बड़ा रिटर्न होगा। हालांकि, OTT डील की अंतिम पुष्टि और रकम को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

और पढ़ें: Mirzapur The Movie: कालीन भैया की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में 'आवारापन 2' को पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ से ज्यादा कमाई

‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फिल्म का कलेक्शन अब 173 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कम बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई का आंकड़ा और भी खास हो जाएगा। बता दें कि ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली के जीवन पर बेस्ड मूवी है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' की कमाई 200 करोड़ पार, धमाल 4 को पछाड़ा, 2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

किरण खेर ने दिखाया अपना असली 80s लुक, बोलीं- No ChatGPT, No AI, No Filters
'हनुमान अंश' की कमाई 200 करोड़ पार, धमाल 4 को पछाड़ा, 2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी