Video: फ्लाइट में गूंजा 'हनुमान अंश' का गाना, सुनील लोधी की आवाज सुन भावुक हुए यात्री

Published : Sep 12, 2026, 09:36 AM IST
Hanuman ansh singer suneel lodhi

सार

'हनुमान अंश' के भजन गायक सुनील लोधी का फ्लाइट में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' भजन सुनकर यात्री भक्ति में डूबे नजर आएं।

'हनुमान अंश' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है, बल्कि उसके गाने भी हर जुबान पर है। घर-घर इस मूवी के गाने बजते सुनाई देते हैं। फिल्म का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले सुनील लोधी अब खुद भी लोगों के बीच चर्चा में हैं। हाल ही में एक फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सुनील लोधी भोपाल से मुंबई जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। यात्रियों को जब पता चला कि उनके बीच 'हनुमान अंश' के लोकप्रिय भजन के गायक मौजूद हैं, तो लोगों ने उनसे गाना सुनाने की फरमाइश कर दी।

सुनील ने गाना शुरू किया तो भक्तिमय हुआ माहौल

सुनील लोधी ने यात्रियों की बात मानी और फ्लाइट में ही 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाना शुरू कर दिया। उनके सुर छिड़ते ही माहौल बदल गया। यात्री तालियां बजाकर उनका साथ देने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कुछ यात्री इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों में आंसू तक आ गए। फ्लाइट में मौजूद लोग इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए। इसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कौन हैं सुनील लोधी?

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। वह जैसीनगर ब्लॉक के छोटे से गांव अगरा से आते हैं। उनका जन्म दृष्टिबाधित के रूप में हुआ था और आर्थिक परिस्थितियों की वजह से वह औपचारिक स्कूली शिक्षा हासिल नहीं कर सके। संगीत उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया। करीब 10-11 साल की उम्र में उन्होंने गांव के बुजुर्गों के बीच बैठकर तांबूरा बजाना सीखा। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भजन गाने लगे और धीरे-धीरे उनकी पहचान एक भजन गायक के तौर पर बनने लगी।

और पढ़ें: Hanuman Ansh Songs:'हनुमान अंश' में हैं 11 सॉन्ग, 2 गानों को तो लूप में सुन रहे हैं लोग

'हनुमान अंश' ने बदली पहचान

सुनील लोधी ने 'हनुमान अंश' के लिए भजन गाया। फिल्म की लोकप्रियता के साथ उनके गाए भजन को भी लोगों ने पसंद किया। अब फ्लाइट में यात्रियों का उन्हें पहचान लेना बताता है कि फिल्म के साथ-साथ उसके संगीत से जुड़े कलाकारों तक की पहुंच कितनी बढ़ी है। जिस सुनील लोधी की आवाज लंबे समय तक लोकल जगहों पर सीमित थी, वही आवाज अब बड़े पर्दे के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंच रही है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने तोड़ा OTT का घमंड, पहले 1 करोड़ भी नहीं दिए, अब इतने सौ करोड़ की बोली!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mirzapur The Movie 8वें दिन 'हनुमान अंश' से पिछड़ी, जानिए दूसरे शुक्रवार की कमाई?
'हनुमान अंश' ने तोड़ा OTT का घमंड, पहले 1 करोड़ भी नहीं दिए, अब इतने सौ करोड़ की बोली!