Hanuman Ansh Songs List: 'हनुमान अंश' जहां थिएटर में धूम मचा रही है, वहीं उसके गाने घर-घर बजने लगे हैं। मूवी में कुल 11 गाने हैं, जिसमें से दो तो लोग लूप में सुन रहे हैं। आइए बताते हैं, यहां पर उन 11 गानों के नाम, जिसे आप भी स्पीकर पर लगा कर सुन सकते हैं।
नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉम लेकर आया है। 2 करोड़ में बनी मूवी 100 करोड़ के क्लब में जा पहुंचा है। मूवी की कहानी के साथ-साथ जो लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है, वो है इसके गाने और म्यूजिक। फिल्म के ऑफिशियल साउंडट्रैक में कुल 11 गाने हैं, जिनकी कुल अवधि करीब 36 मिनट है।
भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े हैं सभी गाने
'हनुमान अंश' के गानों में ट्रेडिशनल भजन और आध्यात्मिक भावनाओं की झलक मिलती है। 'हे खरारी', 'आवागमन', 'पार्वती', 'सासा हाले' और 'बजरंग बांका' जैसे गाने फिल्म के आध्यात्मिक माहौल को मजबूत करते हैं। वहीं 'राम भजन की ओर', 'जय हनुमान', 'सियावर रामचंद्र की जय', 'वैष्णव जन तो' और 'हृदय में जिनके सियाराम' जैसे गाने भगवान राम और हनुमान की भक्ति को केंद्र में रखते हैं।
'मैंने तेरे ही भरोसे' ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
फिल्म के गानों में 'मैंने तेरे ही भरोसे' खास तौर पर चर्चा में आया है। इस भजन को सुनील लोधी ने अपनी आवाज दी है। सुनील मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आने वाले दृष्टिबाधित लोकगायक हैं, जो पहले गांव में तंबूरा लेकर भजन और लोकगीत गाया करते थे। फिल्म में गाने का मौका मिलने के बाद उनकी आवाज को बड़ा मंच मिला। सुनील ने बताया कि संगीत से उनका जुड़ाव बचपन से रहा है और वह पारंपरिक भजन गाते रहे हैं। 'मोरे संकट के कटैया' के जरिए उनकी आवाज मेकर्स तक पहुंची और इसके बाद उन्हें 'हनुमान अंश' के लिए गाने का मौका मिला।
'पार्वती' सॉन्ग हो रहा वायरल
वहीं, मूवी का पार्वती गीत (Parvati Song) के लोग दीवाने हो रहे हैं। यह गाना हर किसी की जुबान पर जा बैठा है। यह गीत 'पार्वती' को डिस्क्राइब करता है जो किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार करती है जो संत की तरह जीवन जीता है। यह शिव भक्ति गीत बुंदेली अंदाज में गाया गया है, जिसे आवाज साधु तिवारी ने दी है। उन्होंने इस गाने को लिखा भी है और संगीत से नवाजा है।
इसे भी पढ़ें: 5वें शनिवार रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', सबसे ज्यादा कमाई कर 100 करोड़ क्लब में पहुंची
'हनुमान अंश' के गानों की पूरी लिस्ट
- हे खरारी -साधु तिवारी
- आवागमन- साधु तिवारी
- पार्वती -साधु तिवारी
- सासा हाले - साधु तिवारी और गुरु गोरक्ष नाथ
- बजरंग बांका - साधु तिवारी
- राम भजन की ओर- निवेदिता पद्मनाभन और ऋषि पाठक
- मैंने तेरे ही भरोसे -सुनील लोधी
- जय हनुमान-श्रेयस धर्माधिकारी, ऋषि पाठक और संत कवि समर्थ रामदास
- सियावर रामचंद्र की जय- शांतनु सुदामे और धीरेंद्र मुलकलवार
- वैष्णव जन तो-ऋषि पाठक
- हृदय में जिनके सियाराम- विशाल चतुर्वेदी
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ चप्पल उतार कर देख रहे लोग, थिएटर बना 'मंदिर', देखें Viral Video
