Mirzapur The Movie 8वें दिन 'हनुमान अंश' से पिछड़ी, जानिए दूसरे शुक्रवार की कमाई?

Published : Sep 12, 2026, 08:20 AM IST
Mirzapur The Movie Day 8 Collection

सार

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। लेकिन यह अब 36 दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिकी ‘हनुमान अंश’ से पिछड़ने लगी है। दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ के छठे शुक्रवार से कम कमाई की।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार रिलीज के आठवें दिन भी तेज़ रही। लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते पूरी कर छठे हफ्ते में एंटर हुई 'हनुमान अंश' के आगे घुटने टेकने लगी है। 11 सितम्बर को 'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन 'हनुमान अंश' के मुकाबले कम रहा। जबकि यह 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए दूसरा और 'हनुमान अंश' के लिए छठा शुक्रवार था। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन स्टारर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन में 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है।

मिर्जापुर द मूवी ने 8वें दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की लाइव ट्रैकिंग के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने आठवें दिन लगभग 9 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।यह आंकड़ा फिल्म की 7वें दिन (गुरुवार) की कमाई (10.55 करोड़ रुपए) के मुकाबले 14.7 फीसदी कम है।वहीं, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही 'हनुमान अंश' के छठे शुक्रवार के कलेक्शन (10. 50 करोड़ रुपए) के मुकाबले यह 1.50 करोड़ रुपए कम है। 8 दिन बाद 'मिर्जापुर द मूवी' का भारत में नेट कलेक्शन 157.45 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 187.55 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Haiwaan Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की बेहद धीमी शुरुआत, पहले दिन कर पाई बस इतनी कमाई

8वें दिन इस फिल्म ने विदेशों से लगभग 2.50 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए, जिसके चलते टोटल ओवरसीज कलेक्शन 38 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 225.55 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

8वें मिर्जापुर द मूवी की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 'मिर्जापुर द मूवी' के देशभर में लगभग 6,763 शो दिखाए गए। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 31.49 फीसदी रही। फिल्म की शो टाइम वाइज ऑक्यूपेंसी आप नीचे देख सकते हैं:-

  • सुबह के शोज: 13.46%
  • दोपहर के शोज : 27.77%
  • शाम के शोज : 33.38%
  • रात के शोज : 47.77%

ओवरऑल ऑक्यूपेंसी : 31.49%

यह भी पढ़ें : 1980 के दशक की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए सबसे ज्यादा किसकी, किसने कितनी की कमाई?

मिर्जापुर द मूवी की कहानी और कास्ट

गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लेखनी में बनी यह फिल्म लोकप्रिय ओटीटी क्राइम फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। कहानी सीरीज के पहले सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के बीच की घटनाओं को दिखाती है। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रूप में लौटे हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह भी नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' ने तोड़ा OTT का घमंड, पहले 1 करोड़ भी नहीं दिए, अब इतने सौ करोड़ की बोली!
किरण खेर ने दिखाया अपना असली 80s लुक, बोलीं- No ChatGPT, No AI, No Filters