
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। 2 करोड़ के लो बजट में बनी फिल्म को लेकर अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की मांग की है। इस एसोसिएशन में अभिनेता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग होते हैं।
AICWA ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की है कि 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकें। संस्था का मानना है कि फिल्म के जरिए नीम करौली बाबा के विचारों और आध्यात्मिक संदेश को बड़े लेबल पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस मूवी को दूसरे कमर्शियल मूवीज से अलग माना जा रहा है। गौरतलब है कि 'हनुमान अंश' को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कर चुके हैं।
कम बजट और बिना बड़े स्टार सिस्टम के बनी'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है और इसकी सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
'हनुमान अंश' की कहानी के पीछे एक दिलचस्प कनेक्शन एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब से भी जुड़ा है। फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने नीम करौली बाबा के बारे में रिसर्च के दौरान उनकी आध्यात्मिक यात्रा और बाबा से जुड़े संदर्भों को जाना। इसी रिसर्च ने आगे चलकर फिल्म का रूप लिया।
इसे भी पढ़ें: 11वें दिन 'टॉक्सिक' की कमाई का बदला आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर कमा डालें इतने करोड़
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने शूटिंग के दौरान कई आध्यात्मिक नियमों का पालन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर पूरी तरह शाकाहारी भोजन रखा गया। निर्देशक ने रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ किया और करीब साढ़े चार महीने तक फलाहार पर भी रहे। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी डायरेक्शन फीस तक नहीं ली।
इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Songs:'हनुमान अंश' में हैं 11 सॉन्ग, 2 गानों को तो लूप में सुन रहे हैं लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।