Toxic Box Office Collection Day 11: यश की फिल्म ने दूसरे शनिवार को कमाई में हल्का उछाल दर्ज किया। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 243 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और अब 250 करोड़ के क्लब पर नजर है।

यश की मूवी 'टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' मूवी की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब है। पहले दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली यह मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। हालांकि रिलीज के दूसरे शनिवार को कियारा आडवाणी की मूवी ने हल्की सी रफ्तार पकड़ने की कोशिश की। फिल्म ने जहां पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, वहीं, दूसरे शनिवार यानी 11वें दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

11वें दिन बढ़ी 'Toxic' की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने 11वें दिन भारत में करीब 2.04 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई लगभग 1.75 करोड़ रुपये रही थी। यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 16.6 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस बढ़त के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 243.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 290 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।

250 करोड़ के क्लब पर नजर

फिल्म अब भारत में 250 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, जिस तरह से दूसरे हफ्ते में फिल्म की रोजाना कमाई नीचे आई है, उसे देखते हुए 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के बावजूद मूवी की दुनियाभर में कमाई मजबूत बनी हुई है। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई करीब 333.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

और पढ़ें: 5वें शनिवार रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', सबसे ज्यादा कमाई कर 100 करोड़ क्लब में पहुंची

'Toxic' का पिछले एक हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन कमाई (इंडिया नेट)

  • Day 5- ₹23 करोड़
  • Day 6 -₹7.65 करोड़
  • Day 7 -₹7.85 करोड़
  • Day 8- ₹5.10 करोड़
  • Day 9 -₹4.25 करोड़
  • Day 10- ₹1.75 करोड़
  • Day 11- ₹2.04 करोड़

टॉक्सिक के स्टार कास्ट कौन-कौन हैं?

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसे भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को नहीं मिले दर्शक, पहले दिन बिके सिर्फ इतने टिकट