सरपट दौड़ रही मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की हॉरर फिल्म, 5 दिन में पहुंची बजट निकालने के करीब

Published : Jun 17, 2026, 09:51 AM IST
Haunted 3D Echoes of the Past Collection Day 5

सार

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने 5 दिन में कितनी कमाई की? क्या छठे दिन ही निकाल लेगी पूरा बजट? क्या मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हॉरर हिट? क्या वीकडेज में भी जारी रहेगा कमाई का तूफान? क्या पहले हफ्ते में टूटेंगे बड़े रिकॉर्ड? क्या विक्रम भट्ट ने फिर चला दिया हॉरर का जादू?

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर थ्रिलर 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महाक्षय यानी मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में भी मजबूत पकड़ दिखाई है। पांच दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन इसकी लागत के बेहद करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म बजट रिकवर कर सक्सेसफुल फिल्मों में जगह बना लेगी।

5वें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार

रिलीज के पांचवें दिन 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹2 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹13.35 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹15.67 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन ₹2.50 करोड़ से शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर ₹3.25 करोड़ पहुंची, जबकि रविवार को फिल्म ने ₹3.60 करोड़ का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया। पहले सोमवार को ₹2 करोड़ और मंगलवार को भी लगभग ₹2 करोड़ की कमाई हुई।

यह भी पढ़ें : 2 घंटे 18 मिनट की हॉरर मूवी की ऐसी डिमांड कि थिएटर्स में बढ़ाने पड़े शो, कर डाली इतनी कमाई

 

बजट निकालने से कितनी दूर 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट'

आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और वीएसबी पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने किया है। फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। भारत में इस फिल्म की नेट कमाई 13.35 करोड़ रुपए हो चुकी है। यानी लागत निकालने के लिए फिल्म को सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए और कमाने हैं, जो यह छठे दिन यानी पहले बुधवार को कूट सकती है।

यह भी पढ़ें : कौन-सी थी देश की पहली A रेटेड फिल्म, जिसमें 16 की हीरोइन को देख भड़क गए थे लोग?

दर्शकों को पसंद आ रही है डर और रहस्य की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक सुनसान इलाके में स्थित पुरानी हवेली में रहने पहुंचता है। वहां उसके साथ होने वाली रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं धीरे-धीरे उसके अतीत से जुड़ती चली जाती हैं। कहानी में हॉरर, सस्पेंस और इमोशनल एंगल का मिश्रण दर्शकों को बांधे रखने में सफल नजर आ रहा है। फिल्म में महाक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश भी अहम किरदार निभा रहे हैं। कलाकारों के अभिनय और फिल्म के हॉरर माहौल को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'एजेंट विनोद' के असफल होने के पीछे क्या सैफ और करीना थे जिम्मेदार? एक्टर ने खुद किया खुलासा
कहां देखें रवि किशन की फिल्म 'धुरंधर'? रणवीर सिंह से भी है इसका दिलचस्प कनेक्शन!