'एजेंट विनोद' के असफल होने के पीछे क्या सैफ और करीना थे जिम्मेदार? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Published : Jun 17, 2026, 09:10 AM IST
Saif Ali khan

सार

Saif Ali Khan Flop Movie: सैफ अली खान ने एजेंट विनोद को किस तरह की फिल्म बताया? ललित परिमू ने फिल्म की असफलता के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया? एजेंट विनोद का निर्देशन किस फिल्ममेकर ने किया था? 

सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म के एक्टर ललति परिमू ने दावा किया था कि इस फिल्म की असफलता के पीछे सितारों का दखल एक बड़ी वजह था। अब इस मामले पर सैफ अली खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और फिल्म की नाकामी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्होंने अपने लिए बनाना चाहा था। आइए बताते हैं, एक्टर ने और क्या कुछ कहा।

सैफ ने माना, फिल्म में रह गई थीं कमियां

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि 'एजेंट विनोद' को वह एक तरह का "वैनिटी प्रोजेक्ट" मानते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसे अपने लिए बनाना चाहते थे। हालांकि उनका कहना है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट और टाइटल दोनों अच्छे थे, लेकिन इसकी प्रस्तुति में कुछ कमियां रह गईं। सैफ के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में दर्शकों का साथ नहीं मिल पाया। उनका मानना है कि फिल्म को और ज्यादा कसावट के साथ बनाया जाना चाहिए था।

'पिज्जा पर जरूरत से ज्यादा टॉपिंग्स डाल दी गईं'

सैफ ने निर्देशक श्रीराम राघवन के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा चीजें जोड़ दी गई थीं। सैफ का मानना है कि कई अच्छे आइडियाज होने के बावजूद फिल्म अपनी दिशा से भटक गई, जिससे दर्शकों के साथ उसका कनेक्शन कमजोर पड़ गया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म अपने समय से आगे की स्पाई थ्रिलर थी और उसका विचार गलत नहीं था, लेकिन उसे बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता था।

ललित परिमू ने लगाया था हस्तक्षेप का आरोप

इससे पहले अभिनेता ललित परिमू ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि फिल्म के निर्माण के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर का काफी हस्तक्षेप था। उनके अनुसार निर्देशक श्रीराम राघवन जिस तरह फिल्म बनाना चाहते थे, उन्हें वैसी आजादी नहीं मिल सकी। ललित का कहना था कि लगातार सुझाव और बदलावों के कारण फिल्म का मूल विजन पर असर पड़ा और अंत में यह एक उलझी हुई फिल्म बनकर रह गई।

इसे भी पढ़ें: 'जो पुरुष दे सकता है, उसके लिए शादी जरूरी नहीं', सारा की मां अमृता के बयान पर मचा था बवाल

'फिल्म निर्देशक का माध्यम होती है'

ललित परिमू ने यह भी कहा कि फिल्म निर्देशक का माध्यम होती है और यदि निर्देशक के पास स्पष्ट दृष्टिकोण हो तो पूरी टीम को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाकारों के सुझाव तभी उपयोगी होते हैं जब वे कहानी और फिल्म के हित में हों, केवल स्टारडम के आधार पर किए गए बदलाव नुकसान पहुंचा सकते हैं।

60 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी एजेंट विनोद एक एक्शन-स्पाई फिल्म थी। इसमें सैफ अली खान ने रॉ एजेंट और करीना कपूर ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जाता है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

और पढ़ें: 'इसने मेरे पैसे खा लिए'...आखिर क्यों फराह खान ने अक्षय कुमार के लिए कही ये बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कहां देखें रवि किशन की फिल्म 'धुरंधर'? रणवीर सिंह से भी है इसका दिलचस्प कनेक्शन!
पॉपुलर TV शो में ऐसा क्या दिखा दिया कि भड़क गए लोग, कर रहे सीरियल बंद करने की मांग