Akshay Kumar Helicopter Travel Story: ‘तीस मार खान’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार रोज सेट से घर कैसे जाते थे? फराह खान ने अक्षय कुमार के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करने पर क्या टिप्पणी की? ‘तीस मार खान’ का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना था?
बॉलीवुड के सफल एक्टर में शुमार अक्षय कुमार अपने अनुशासित लाइफस्टाइल और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं। सेट पर सबसे पहले पहुंचना और काम करके घर लौटना उनकी आदत है। 'खिलाड़ी' कुमार किस तरह अपने निजी लाइफ और काम को बैलेंस करते हैं, इसका खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुआ। फिल्म ‘तीस मार खान’ की शूटिंग के दौरान अक्षय सेट पर आने और घर जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते थे। आइए बताते हैं पूरी स्टोरी।

शूटिंग खत्म होते ही हेलीकॉप्टर से निकल जाते थे अक्षय
हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक चैट शो में निर्देशक फराह खान ने इस दिलचस्प किस्से को साझा किया। चैट शो में अक्षय कुमार, फराह खान, राजपाल यादव और निर्देशक प्रियदर्शन एक साथ नजर आए। बातचीत के दौरान फराह खान ने बताया कि ‘तीस मार खान’ की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज इलाके में हो रही थी, जो मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर स्थित है। पूरी टीम वहीं रुकती थी, लेकिन अक्षय कुमार रोज शूटिंग खत्म होने के बाद अपने घर लौट जाते थे और अगली सुबह समय पर सेट पर पहुंच जाते थे। राजपाल यादव ये सुनकर हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि वो ऐसा कैसे कर पाते थे। तो अक्षय ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'हेलीकॉप्टर से।'
फराह ने उड़ाया मजाक, अक्षय ने दिया मजेदार जवाब
फराह खान ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार किसी अभिनेता को हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल टैक्सी की तरह करते देखा था। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अक्षय हमेशा समय से पहले सेट पर पहुंच जाते थे। सुबह 8 बजे के कॉल टाइम के लिए वह करीब 7:45 बजे ही लोकेशन पर मौजूद रहते थे।
इस पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'दिक्कत क्या है, प्रोड्यूसर मैं खुद था।' फराह ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं भी प्रोड्यूसर थी, मेरे पैसे खा गया।' इसके बाद अक्षय ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सबसे ज्यादा पैसे तो तूने इसी फिल्म से कमाए हैं।'
‘तीस मार खान’ की कमाई ने सबको चौंकाया
भले ही ‘तीस मार खान’ को रिलीज के समय आलोचकों से ज्यादा सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 102 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में कौन-कौन लेगा एंट्री, किस दिन शुरू होगा नया सीजन?
फिल्म की स्टारकास्ट रही थी दमदार
फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा अक्षय खन्ना, राजपाल यादव, रघु राम, राजीव लक्ष्मण, अली असगर, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, अपरा मेहता और आर्य बब्बर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। वहीं सलमान खान, अनिल कपूर, फराह खान और चंकी पांडे ने कैमियो रोल निभाए थे
और पढ़ें: पति गोविंदा को नीचा दिखाने कोई मौका नहीं छोड़ती सुनीता, फिर सरेआम उड़ाई धज्जियां
