Amrita Singh Old Interview: अमृता सिंह ने दोबारा शादी क्यों नहीं की? अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक कब हुआ था? अमृता सिंह और सैफ अली खान के कितने बच्चे हैं?

बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक रही अमृता सिंह और सैफ अली खान की प्रेम कहानी आज भी लोगें के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों की लव स्टोरी एज गैप की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। सैफ से अमृता 12 साल बड़ी थीं। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी और करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2004 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद जहां सैफ अली खान ने आगे बढ़ते हुए करीना कपूर से शादी कर ली, वहीं अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में अमृता सिंह का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया था कि आखिर उन्होंने दोबारा शादी क्यों नहीं की।

'मेरे पास सब कुछ है जो एक पुरुष दे सकता है'

एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेत्री और टीवी होस्ट Pooja Bedi ने अमृता सिंह से पूछा था कि क्या वह भविष्य में दोबारा शादी करना चाहेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए अमृता ने कहा, ‘मैं 16 साल की नहीं हूं कि कहूं, पता नहीं, शायद हां या शायद नहीं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा शादी करूंगी। लेकिन जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।’

जब पूजा बेदी ने उनसे पूछा कि आखिर वह शादी से दूरी क्यों बनाए हुए हैं, तो अमृता ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरे पास वह सब कुछ है जो एक पुरुष मुझे दे सकता है। कुछ चीजों को छोड़कर, जिनके लिए शादी करने की जरूरत नहीं होती।’ उनका यह जवाब उस समय काफी चर्चा में रहा था।

तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजरी थीं अमृता

अमृता सिंह ने इंटरव्यू में अपने तलाक के बाद के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अलगाव के बाद वह काफी समय तक घर में रहकर अपनी परिस्थितियों के बारे में सोचती रहीं और खुद को दुखी महसूस करती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं घर पर रहती थी और अपनी स्थिति के बारे में सोचती रहती थी। मैं दुखी और निराश हो गई थी। लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे जिंदगी की मुश्किलों से हार मानना सीखें।’

अमृता का मानना था कि बच्चों के लिए एक मजबूत उदाहरण बनना जरूरी है। इसलिए उन्होंने खुद को संभाला और अपनी पूरी ऊर्जा बच्चों की परवरिश और करियर पर लगा दी।

और पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की तबीयत फिर बिगड़ी? इम्यूनोथेरेपी के बाद आई बड़ी अपडेट

सैफ और अमृता की कहानी

अमृता सिंह और सैफ अली खान की मुलाकात फिल्म 'बेखुदी' के दौरान हुई थी। दोनों ने 1991 में शादी की और उनके दो बच्चे हुए सारा अली खान और इब्राहिम। साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

और पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई, जानें कौन है होने वाला दामाद और कब है शादी?