Dipika Kakar About Health Struggles: दीपिका कक्कड़ की क्या तबीयत ठीक नहीं है? अब टीवी एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है जिसमें उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली इम्यूनोथेरेपी पूरी की है, जिसके बाद उन्हें कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि बीते कुछ दिन उनके और उनके परिवार के लिए इमोशनल और फिजिकल रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली इम्यूनोथेरेपी के बाद बढ़ी परेशानी

दीपिका ने खुलासा किया कि उन्होंने पहली डबल इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन पूरी कर ली है। हालांकि इलाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके बाद उनके शरीर में काफी थकान और असहजता महसूस हुई। अभिनेत्री के मुताबिक, थेरेपी के तुरंत बाद उन्हें कमर में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके अलावा उन्हें हल्का बुखार भी आया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स फिलहाल स्टेबल हैं और डॉक्टरों को किसी बड़ी समस्या के संकेत नहीं मिले हैं।

और पढ़ें - संचिता उगले ही नहीं, TV की ये 5 एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड, सबका सच दर्दनाक

लगातार होगी मेडिकल मॉनिटरिंग

दीपिका ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसके तहत ब्लड टेस्ट, ट्यूमर मार्कर जांच, स्कैन और अन्य मेडिकल जांचें की जाएंगी।उन्होंने कहा कि इलाज की यह प्रोसेस अभी जारी है और हर चरण में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे बढ़ना होगा। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति को चेक कर रही है ताकि ट्रीटमेंट का सही असर समझा जा सके।

शोएब इब्राहिम पर बढ़ा जिम्मेदारियों का बोझ

अपनी हेल्थ अपडेट के दौरान दीपिका ने पति शोएब इब्राहिम की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल दौर में शोएब लगातार उनके साथ खड़े हैं और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। दीपिका ने माना कि इस समय शोएब पर काफी जिम्मेदारियां हैं। एक तरफ उन्हें अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ परिवार में चल रही दूसरी मेडिकल इमरजेंसी का भी सामना करना पड़ रहा है।

शोएब के पिता अस्पताल में भर्ती

परिवार की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब इब्राहिम के पिता ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका ने बताया कि अपनी इम्यूनोथेरेपी और ससुर की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बीच संतुलन बनाना उनके परिवार के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है। इसके बावजूद शोएब ने उनकी पहली इम्यूनोथेरेपी के दौरान उनके साथ रहने की पूरी कोशिश की।

और पढ़ें - 'इट्स अगेन 14 जून..' सुशांत सिंह राजपूत से क्यों जोड़ा जा रहा संचिता उगले की मौत का कनेक्शन?

बेटे रुहान के लिए भी निकाल रहे समय

इतनी चुनौतियों के बावजूद दीपिका और शोएब अपने बेटे रुहान के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल के चक्कर, मेडिकल अपॉइंटमेंट्स और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच दोनों अपने बेटे को पूरा समय देने का प्रयास कर रहे हैं।

जुलाई में होगी अगली इम्यूनोथेरेपी

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में जानकारी दी थी कि दीपिका की अगली इम्यूनोथेरेपी जुलाई की शुरुआत में होने वाली है। इससे पहले डॉक्टर फिर से ब्लड टेस्ट करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पहली थेरेपी का असर कितना हुआ है और आगे इलाज किस दिशा में बढ़ाया जाएगा। दीपिका कक्कड़ लगातार अपनी रिकवरी और इलाज से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। बता दें इससे पहले दीपिका का ट्यूमर रिमूवल ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह ट्यूमर-फ्री हो चुकी हैं। अब फैंस उनकी पूरी तरह स्वस्थ होने और इब्राहिम परिवार के जल्द सामान्य जीवन में लौटने की दुआ कर रहे हैं।