'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

Published : Jul 21, 2026, 09:42 AM IST
Hema Malini On CJP Protest

सार

CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसे विरोध से समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाने की सलाह दी।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से शुरू हुए CJP (Cockroach Janta Party) के 'संसद चलो' अभियान को लेकर भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता और हर मुद्दे पर बातचीत के जरिए रास्ता तलाशना चाहिए। हेमा मालिनी का कहना है कि युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार पहले से कई कदम उठा चुकी है, इसलिए मौजूदा विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है। इस बीच कंगना रनौत ने भी संसद के बाहर प्रदर्शन पर अपनी राय रखी।

हेमा मालिनी ने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?

संसद पहुंचीं हेमा मालिनी से जब पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अगर कोई समस्या है तो उस पर ठीक तरह से बातचीत होनी चाहिए। इस तरह प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा। जहां तक देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था का सवाल है, हमारी मोदी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और उनके लिए बहुत काम किया है। ऐसे में आप जो अभी प्रदर्शन कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं बनता।"

यह भी पढ़ें : CJP के संसद चलो मार्च में उतरीं शबाना आज़मी, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

 

 

CJP का 'संसद चलो' अभियान क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है। संगठन के नेता अभिजीत दिपके और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

मानसून सत्र के पहले दिन क्या हुआ?

20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शनकारियों ने 'संसद चलो' अभियान के तहत जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की। इसे देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कई इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए और कुछ मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : 'सरकार को ब्लैकमेल नहीं कर सकते', संसद में हंगामे के बीच किस पर भड़कीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने प्रदर्शन पर क्या प्रतिक्रिया दी?

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हमारा संसदीय सत्र इसलिए होता है ताकि हम सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सकें। इस तरह हंगामा करना, व्यवधान पैदा करना और प्रदर्शन करना सही नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जनता ने सरकार चुनी है और सरकार कैसे चलेगी, यह तय करने का अधिकार उसी का है। अगर आपको अपनी बात पर इतना भरोसा है तो खुद चुनाव लड़िए।" कंगना ने यह भी कहा, "आप सरकार पर दबाव डालकर यह तय नहीं कर सकते कि किसे हटाया जाए और किसे रखा जाए। इस तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

किन फिल्मी सितारों ने प्रदर्शन का समर्थन किया?

जहां भाजपा सांसद हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने प्रदर्शन का विरोध किया, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने आंदोलन का समर्थन किया है। वरिष्ठ एक्ट्रेस शबाना आजमी जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई। इसके अलावा प्रकाश राज, पूनम पांडे समेत कई कलाकारों ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। वहीं सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों की मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lock Upp 2 Grand Finale कब होगा? नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से ताजा विवाद तक जानिए सब कुछ
Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी