साउथ की 6 सबसे महंगी एक्ट्रेस, कभी 2 करोड़ रुपए फीस लेने वाली हीरोइन झटके में बनी नं. 1

Published : Jun 06, 2026, 05:53 PM IST
Highest Paid South Indian Actresses

सार

Top Highest Paid Actresses In South Cinema: क्या नयनतारा का सबसे महंगी एक्ट्रेस होने का ताज छिन गया ? क्या कभी 2 करोड़ रुपए लेने वाली हीरोइन ने अब एक फिल्म के लिए वसूले पूरे 15 करोड़ रुपए? आखिर 'बीते 5 साल में कैसे बदली एक्ट्रेस की किस्मत? आखिर अब साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नं. 1 पर कौन है? और बाकी टॉप हीरोइनों की फीस कितनी है?

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम की असली ताकत अक्सर बॉक्स ऑफिस और फीस से मापी जाती है। लंबे समय तक साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के तौर पर नयनतारा का नाम सबसे ऊपर रहा। लेकिन अब इंडस्ट्री में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए इतनी मोटी रकम ली है कि उन्होंने ना सिर्फ नयनतारा को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी बन गई हैं। अगर यह बात सही है तो महज 5 साल में उनकी फीस में लगभग 750 फीसदी का इजाफा हुआ है।

रश्मिका मंदाना बनीं साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस?

ताजा रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह साउथ सिनेमा की किसी एक्ट्रेस को मिली सबसे बड़ी फीस में से एक होगी। इसी के साथ रश्मिका के नयनतारा को पीछे छोड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के ऐसे सीन कि मच गया बवाल! अब डायरेक्टर ने दी यह सफाई

नयनतारा सालों तक रहीं साउथ की सबसे महंगी हीरोइन

कई सालों से नयनतारा को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस माना जाता रहा है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार वह प्रति फिल्म लगभग 9 करोड़ से 12 करोड़ रुपए तक चार्ज करती रही हैं। यही वजह है कि उन्हें लंबे समय तक 'लेडी सुपरस्टार' के साथ-साथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस का दर्जा भी मिलता रहा।

5 साल में 750 फीसदी बढ़ी रश्मिका मंदाना की फीस!

रश्मिका मंदाना की फीस में आई यह कथित उछाल उनकी हालिया सफल फिल्मों का नतीजा माना जा रहा है। 'एनिमल', 'पुष्पा 2' और 'छावा' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनकी पॉपुलैरिटी नेशनल लेवल पर बढ़ी है। हिंदी, तेलुगु और अन्य भाषाओं में मजबूत पकड़ बनाने के साथ-साथ बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने भी उनकी मार्केट वैल्यू को नई ऊंचाई दी है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 साल पहले रश्मिका ने 'पुष्पा' के पहले भाग के लिए करीब 2 करोड़ रुपए फीस ली थी। यानी अगर 'कॉकटेल 2' के लिए रश्मिका की फीस 15 करोड़ होने का दावा सही है तो यह 'पुष्पा' के मुकाबले 7 गुना और लगभग 750 फीसदी से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला

बाकी टॉप साउथ एक्ट्रेसेस की फीस कितनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़,  रश्मिका मंदाना और नयनतारा के अलावा साउथ इंडस्ट्री की 6 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल 4 अन्य बड़ी हीरोइनों की फीस भी करोड़ों में है। तृषा कथित तौर पर एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं सामंथा रुथ प्रभु की फीस 7 से 10 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है। साई पल्लवी लगभग 6 करोड़ रुपए और अनुष्का शेट्टी 5 से 6 करोड़ रुपए तक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sony SAB New TV Show: हिबा नवाब-अधिक मेहता के नए शो की दमदार कास्ट, रीमा वोहरा बनेगी विलेन
भूत बंगला के 50 दिन: अक्षय कुमार की फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई, अब टूटेगा उनकी इस सुपरहिट का रिकॉर्ड!