हनी सिंह आतिफ असलम संग पाकिस्तानी गानों पर लगाए ठुमके, भारत में मचे बवाल के बीच वीडियो वायरल!

Published : Nov 25, 2026, 07:49 PM IST
Honey Singh Viral Dance

सार

Honey Singh Viral Dance Video: दुबई की एक शादी से हनी सिंह और आतिफ असलम का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन पर चल रही बहस को फिर चर्चा में ला दिया। होस्ट की टिप्पणी भी सुर्खियों में है।

भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट को लेकर बहस तेज है, वहीं दुबई से सामने आई एक मुलाकात ने सोशल मीडिया का ध्यान खींच लिया है। इस पूरे मामले में दो ऐसे सिंगर्स के नाम शामिल हैं, जिनकी अपनी-अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। दिलचस्प बात यह है कि इस मुलाकात को लेकर सिर्फ तस्वीरें और वीडियो ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि कार्यक्रम के होस्ट की एक टिप्पणी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। आखिर इस जश्न के दौरान ऐसा क्या हुआ और होस्ट ने किस बात पर तंज कसा? दोनों सिंगर्स की यह मुलाकात क्यों खास मानी जा रही है?

अबरार उल हक के गानों पर जमकर नाचे हनी सिंह

यह मौका दुबई में अबिधा चौधरी और बिलाल आसिफ की शादी का था। कार्यक्रम के होस्ट सादिक सलीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें हनी सिंह और आतिफ असलम पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक के गानों पर डांस करते नजर आए। सादिक ने तस्वीरों के साथ लिखा, "आतिफ और हनी दोस्त की शादी में पूरी रात नाचते रहे।" उन्होंने आगे कहा, "दोनों को अबरार उल हक के गानों पर डांस करते देखना भी कितना खूबसूरत नजारा था।"

हनी सिंह और आतिफ की तारीफ में क्या बोले सादिक सलीम?

सादिक ने अपने पोस्ट में दोनों गायकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि हनी सिंह एक आइकॉन की तरह पूरे स्टाइल और गर्मजोशी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं आतिफ असलम हमेशा की तरह शांत और सहज अंदाज में नजर आए। होस्ट ने यह भी बताया कि आतिफ अपने कॉन्सर्ट की रिहर्सल से सीधे शादी में पहुंचे थे। उन्होंने लिखा, "उन्होंने अपना वादा निभाया और कॉन्सर्ट की रिहर्सल से सीधे यहां आ पहुंचे।" सादिक के मुताबिक, इस शादी की मेजबानी उन व्यस्तताओं में शामिल थी, जिनकी वजह से वह कराची में होने वाले एक दूसरे कार्यक्रम में नहीं जा सके।

सादिक सलीम ने भारत पर क्यों कसा तंज?

सादिक की पोस्ट का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट को लेकर चल रहे विवाद पर उनकी टिप्पणी थी। उन्होंने लिखा, "एक तरफ पाकिस्तानी Netflix सीरीज को रोकने के लिए शिकायत दर्ज कराई जा रही है और दूसरी तरफ यहां हम संगीत, दोस्ती और अच्छे पलों का जश्न मना रहे हैं। ऐसा सिर्फ दुबई में ही हो सकता है!" उनका यह कमेंट भारत में पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर उठी आपत्तियों के संदर्भ में था ।

AICWA Netflix Controversy: पाकिस्तानी सीरीज को लेकर क्या है विवाद?

25 नवंबर 2026 को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर Netflix की आगामी पाकिस्तानी सीरीज 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo' को भारत में रिलीज नहीं करने की मांग की। संगठन ने पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और दूसरे मनोरंजन कंटेंट पर रोक लगाने के लिए स्थायी कानून बनाने की मांग भी की है। इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान और सनम सईद जैसे पाकिस्तानी कलाकार नजर आएंगे। इसकी निर्धारित रिलीज तारीख 4 दिसंबर 2026 है।

Dar-e-Nijaat Screening: बेंगलुरु में क्यों रद्द हुए पाकिस्तानी ड्रामे के शो?

इसी विवाद के बीच पाकिस्तानी ड्रामा 'Dar-e-Nijaat' की बेंगलुरु में होने वाली दो निजी स्क्रीनिंग भी रद्द कर दी गईं। पहला कार्यक्रम 28 नवंबर और दूसरा 5 दिसंबर को आयोजित होना था। ऑनलाइन विरोध के बाद आयोजकों ने दोनों कार्यक्रम वापस लेने का फैसला किया। पुलिस ने भी बताया कि आयोजकों ने इन आयोजनों के लिए पहले से अनुमति नहीं ली थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda New Movie: हीरो नं. 1 की साउथ में एंट्री, अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में आएंगे नज़र!
WHO IS SAHIBA BALI: कौन हैं साहिबा बाली? जिन्हें बताया जा रहा 9 साल बड़े अर्जुन कपूर की नई GF