Hunkkar OTT Release: ‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा भरेंगी ‘हुंकार’, इस OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज

Published : Sep 02, 2026, 01:18 PM IST
Hunkkar the roar OTT Releaes

सार

‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ‘हुंकार: द रोअर’ से OTT पर वापसी कर रही हैं। क्राइम-थ्रिलर सीरीज में वह ‘बापजी’ के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी।

‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा एक नए अंदाज में दिखने वाली हैं। वो इस बार मूवी में नहीं, बल्कि वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। वो ‘हुंकार: द रोअर’ सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगी। इस सीरीज का टेलर रिलीज हो चुका है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर इस सीरीज की स्टोरी डालकर और लाइक करके अनीत पड्डा को बधाई दी है। आइए जानते हैं, इस सीरीज के बारे में और ओटीटी के किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

क्या है ‘हुंकार: द रोअर’ की कहानी?

‘हुंकार: द रोअर’ एक क्राइम-थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें अनीत एक 17 साल की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। वो मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं। मीनू पुलिस स्टेशन पहुंचकर इलाके के प्रभावशाली धार्मिक शख्स ‘बापजी’ पर गंभीर आरोप लगाती है। वह न्याय के लिए आवाज उठाती है, लेकिन मामला इतना आसान नहीं है, क्योंकि बापजी का इलाके में काफी प्रभाव है। कहानी में एक लड़की के आरोप के बाद पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में आता दिखाई देता है। पुलिस जांच से लेकर कानूनी लड़ाई तक, सीरीज में सत्ता, प्रभाव और न्याय की जंग को दिखाया जाएगा। अनीत एक रेप पीड़िता की भूमिका में दिखेंगी।

फातिमा सना शेख बनीं पुलिस अफसर

सीरीज में फातिमा सना शेख एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में वह मीनू के मामले की जांच करती दिखाई देती हैं। वहीं राम कपूर वकील के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज का निर्देशन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया समेत निर्देशकों की टीम ने किया है।

इसे भी पढ़ें: 'एक्स्ट्रा इंचेज'...करण के सवाल पर ट्विंकल का जवाब सुन शर्मा गए थे अक्षय कुमार, फिर ऐसे संभाला मामला

‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा की वापसी

‘हुंकार’ अनीत पड्डा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह ‘सैयारा’ के बाद उनकी पहली रिलीज है। इससे पहले वह ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ और ‘सलाम वेंकी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। मोहित सूरी की ‘सैयारा’ में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म की सफलता के बाद उनकी पॉपुलरिटी काफी बढ़ गई। अब फैंस नए रूप में देखने के लिए उत्साहित है।

कब और कहां देख सकेंगे ‘हुंकार’?

‘हुंकार: द रोअर’ 25 सितंबर 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के टीजर ने इसके गंभीर और सस्पेंस से भरे कंटेंट की झलक दे दी है।

और पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘गंधारी’ से ‘धमाल 4’ तक, इस हफ्ते OTT पर फूटेगा मनोरंज का बम, देखें पूरी लिस्ट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Swara Bhasker Life Story: नेवी ऑफिसर पिता की बेटी से बॉलीवुड तक, स्वरा भास्कर की जिंदगी से जुड़ी हर खास बात
दिशा सालियान केस की पूरी कहानी: 8 जून 2020 की रात क्या हुआ, सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्शन और अब CBI जांच क्यों?