
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई धांसू स्टार्स नज़र आएंगे। ट्रेलर में भी इनकी झलक देखने को मिली। इस कोर्टरूम ड्रामा का ट्रेलर 2 मिनट 27 सेकंड का है। सनी देओल की ऐसी पहली फिल्म है, जिसे डायरेक्ट OTT प्लेटफॉर्म (नेटफ्लिक्स) पर रिलीज किया जाएगा। 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाई दिए एक्टर्स पर डालिए एक नजर…
'इक्का' में सनी देओल एडवोकेट अर्जुन मेहरा उर्फ़ इक्का का रोल निभा रहे हैं। वे वकील का रोल 33 साल बाद कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें 1993 की फिल्म 'दामिनी' में वकील के रोल में दिखे थे, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।
'इक्का' में दीया मिर्ज़ा अवंतिका मेहरा के रोल में दिखेंगी। 44 साल की दीया खुद से 24 साल बड़े सनी देओल (68) की पत्नी बनी हैं। खास बात यह है कि सनी देओल के सात्त उनकी यह पहली फिल्म है।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम 3' तो झांकी है, अभी इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तीसरा पार्ट आना बाकी है
'इक्का' में अक्षय खन्ना मुख्य विलेन शौर्यमान गौर के रोल में दिखाई देंगे। ट्रेलर में उनकी झलक दिखी। 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों पिछली बार 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में साथ दिखे थे।
41 साल की संजीदा शेख 'इक्का' में खुद से 20 साल बड़े अक्षय खन्ना (51) की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। अक्षय और सनी दोनों के साथ संजीदा की यह पहली फिल्म है। दीया मिर्ज़ा के साथ भी वे पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : 28 साल बाद साथ लौटे सनी देओल-अक्षय खन्ना, 'इक्का' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
'इक्का' के ट्रेलर में 47 साल की तिलोत्तमा शोम भी दिखाई दीं। वे फिल्म में एडवोकेट मधुरा बनर्जी का रोल कर रही हैं, जो अर्जुन मेहरा की शिष्या है और उनके अपोजिट कोर्ट में केस लड़ती दिखती है।
'इक्का' के ट्रेलर में शिशिर शर्मा दमदार किरदार में दिखाई दिए। फिल्म में वे शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) के पिता हर्षवर्धन गौर के रोल में नज़र आएंगे।
'इक्का' के ट्रेलर में आकांक्षा रंजन कपूर की झलक चंद सेकंड्स के लिए दिखी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फिल्म में सोमा मित्तल नाम का किरदार निभा रही हैं।
विजय विक्रम सिंह वह शख्स हैं, जिन्हें लोग 'बिग बॉस' की आवाज़ के तौर पर जानते हैं। 'इक्का' के ट्रेलर में उनकी झलक भी देखने को मिली। वे फिल्म में जज के किरदार में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।