
Imran Khan Leave India Case Update: आमिर खान के भांजे इमरान खान ने भारत छोड़ने वाले नोटिस को चुनौती देने का फैसला किया है। वे 16 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने वाले हैं। वह फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) के मुंबई कार्यालय की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती देंगे, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इमरान खान इस मामले में अदालत से जल्द सुनवाई की मांग भी करेंगे।
इमरान खान का आधिकारिक नाम इमरान खान पाल है। वह अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। 10 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने उन्हें एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के मुंबई कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इमरान खान ने 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025' के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। बता दें कि इमरान खान को 28 अक्टूबर तक या उससे पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस नोटिस के बाद अभिनेता अब कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और OCI कार्डधारक हैं। ऐसे में FRRO की ओर से जारी नोटिस को लेकर मामला कानूनी चर्चा में आ गया है। अभिनेता अब इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
ये भी पढ़ें : इमरान खान के पास किस देश की नागरिकता? अगले 13 दिन में क्यों मिला भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
इमरान खान की ओर से कानूनी चुनौती दिए जाने की पुष्टि MZM लीगल LLP के वकीलों ने की है। वकील जुल्फिकार मेमन, परवेज मेमन और चिराग नाइक के मुताबिक, वे शुक्रवार 16 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। वकीलों के मुताबिक, अभिनेता FRRO के नोटिस को चुनौती देंगे और मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे। इस कानूनी कदम का उद्देश्य भारत छोड़ने के निर्देश को अदालत में चुनौती देना है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।