
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती लाइव आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन अब तक 41 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। कमाई में तमिल वर्जन सबसे आगे चल रहा है, जबकि तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ वर्जन का योगदान भी सामने आया है। अब सबकी नजरें फाइनल ओपनिंग कलेक्शन पर हैं और इस बात पर भी कि फिल्म बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी या नहीं।
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन शाम 7 बजे तक भारत में 41.73 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 49.24 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ये आंकड़े 13,092 शोज के आधार पर लिए गए हैं। चूंकि दिन का कलेक्शन अभी अपडेट हो रहा है, इसलिए फाइनल आंकड़े बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Advance Booking: 'जेलर 2' का रिलीज से पहले ही किया धमाका, बनी रजनीकांत की नं. 1 फिल्म!
फिल्म की कमाई में तमिल वर्जन सबसे आगे है। भाषा के हिसाब से अब तक का नेट कलेक्शन इस तरह बताया गया है:-
कुल कलेक्शन : 41.73 करोड़ रुपए
‘जेलर 2’ की शुरुआत के बाद इसकी तुलना विजय की फिल्म ‘जन नायक’ से भी की जा रही है। रिपोर्ट्स में ‘जन नायक’ का पहले दिन का कलेक्शन 106 करोड़ रुपए बताया गया है। अब देखना यह है कि फाइनल आंकड़ों के बाद 'जेलर 2' इस आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें : कितने पढ़े-लिखे हैं ‘जेलर 2’ स्टार रजनीकांत?
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। यह 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ के बाद रजनीकांत और निर्देशक की फिर से साथ आई फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवराजकुमार, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और एस. जे. सूर्या भी नजर आ रहे हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।