
थलापति विजय की मूवी 'जन नायकन' की तूफानी शुरुआत हुई है। 23 जुलाई को रिलीज हुई यह मूवी 41 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया। देशभर में 13, 067 सिनेमाघरों में इस मूवी को रिलीज की गई है और उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई बहुत ही तेजी से बढ़ेगी। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली यह मूवी कब ओटीटी पर रिलीज होगी, ये सवाल लोगों के मन में हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में।
तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की मूवी 'जन नायकन' के राइट्स को लेकर अलग-अलग तरह के दावें किए जा रहे हैं। पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था। लेकिन फिल्म के रिलीज में देरी होने और पायरेसी लीक होने के बाद यह डील साइन नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'जी 5' (Zee 5) इसे लेकर बातचीत कर रही है। 50 करोड़ के ऑफर के साथ इस मूवी को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात हो रही है। हालांकि अभी ना तो 'जी 5' ने और ना मेकर्स ने इसे ऑफिशियल किया है। लेकिन अगर यह डील साइन होती है, तो आप 'जी 5' पर 'जन नायकन' देख सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के थिएटर रिलीज के लगभग तीन से चार सप्ताह बाद OTT पर आने की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में 14 अगस्त से स्ट्रीमिंग शुरू होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा।
और पढ़ें: 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में खड़ा किया कमाई का पहाड़, एक को छोड़ टूटा 2026 की हर फिल्म का रिकॉर्ड
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस पॉलिटिकल-एक्शन ड्रामा में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म की रिलीज के साथ ही तमिलनाडु समेत कई जगहों पर विजय के फैंस ने थिएटरों के बाहर जश्न मनाया। इसे विजय की आखिरी फिल्म मानते हुए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 1: 'जन नायकन' की धमाकेदार शुरुआत, बनी 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।